सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, एक टेररिस्ट ढेर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों की कोशिश को किया नाकाम, एक टेररिस्ट ढेर

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एक आतंकी को घुसपैठ करने के दौरान सेना ने मार गिराया.

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एक आतंकी को घुसपैठ करने के दौरान सेना ने मंगलवार (11 जुलाई) को मार गिराया. प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल (Lt Col Suneel Bartwal) ने बताया कि आर्मी ने सोमवार रात (10 जुलाई) को नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (Loc) के पास आतंकियों के एक ग्रुप की संदिग्ध गतिविधि देखी थी. इसको लेकर सेना सतर्क हो गई थी.

बर्त्वाल ने कहा कि एलओसी के पार से आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिशों का पता चलने के बाद से हमारी नजर थी. ऐसे में जब तीन आतंकी फेंसिंग के पास पहुंचे तो गोलीबारी शुरू हो गई. इसमें एक आतंकी मार गया. जबकि उसके दो आतंकी साथी घायल हो गए और जंगल में छिप गए, लेकिन दोनों घने जंगल और खराब मौसम के कारण इसके बाद बच निकलने में सफल हुए.

Advertisement

भारतीय सेना ने क्या बरामद किया?

बर्त्वाल ने बताया कि अतिरिक्त सैनिक घटनास्थल पर भेजे गए और इलाके की घेराबंदी की गई है. उन्होंने कहा कि एके 47 राइफल, 175 राउंड वाली तीन एके मैगजीन, एक 9 एमएम पिस्तौल, 15 राउंड वाली दो मैगजीन, चार हैंड ग्रेनेड, खाने-पीने का सामान और कपड़ा बरामद किया है. आतंकियों की कोशिश को नाकाम करने के लिए सेना ने दो दिन पहले अभियान शुरू किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *