सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म OTT पर हो रही रिलीज, जानें कब और कहां देखें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म OTT पर हो रही रिलीज, जानें कब और कहां देखें

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म महाराज ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म के जरिए वह एक्टिंग करियर में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.

आमिर खान के लाडले जुनैद खान के फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने का सभी को बेसब्री से इंतजार है. पिछले चार साल से वह एक्टिंग करियर की तैयारी में जुटे हैं. जुनैद खान अपनी आने वाली फिल्म महाराज में जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगी, जिससे फैंसइसे अपने घरों में आराम से स्ट्रीम कर सकेंगे.

महाराज की रिलीज डेट (Maharaj OTT Release Date)

फिल्म के अभिनेता जयदीप अहलावत ने इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि की महाराज 14 जून को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है. बता दें कि यह फिल्म 1862 के महाराज मानहानि मामले पर है. फिल्म की कहानी पत्रकार और समाज सुधारक करसनदास मुलजी पर आधारित है. बता दें कि करसनदास मुलजी ने उस युग में महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सुधार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Advertisement

महाराज कहां रिलीज होगी (Maharaj on Netflix June 14)

महाराजा को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. बता दें कि नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में एक पोस्ट शेयर करके जुनैद के डिजिटल डेब्यू की खबर भी दी थी. दिलचस्प पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘एक शक्तिशाली व्यक्ति और एक निडर पत्रकार के बीच सच्चाई की लड़ाई। 1860 के दशक की सच्ची घटनाओं पर आधारित – महाराज 14 जून को रिलीज हो रही है केवल नेटफ्लिक्स पर’.

महाराज की स्टारकास्ट (Maharaj Starcast)

महाराज में जुनैद खान और जयदीप अहलावत प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा फिल्म में विपुल मेहता, स्नेहा देसा शालिनी पांडे और शरवरी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं. इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट (YRF) के बैनर तले किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *