सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर 50 हजार का इनाम घोषित, ‘लेडी डॉन’ पर है पुलिस की नजर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mukhtar Ansari Wife Afsa Ansari Reward of 50 thousand rupees Declared UP  Police Eye on Lady Don | मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर 50 हजार का इनाम  घोषित, 'लेडी डॉन' पर

 

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर 50 हजार का इनाम घोषित, ‘लेडी डॉन’ पर है पुलिस की नजर

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी लंबे समय से फरार चल रही है और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी है. अब यूपी पुलिस ने अफ्शां के ऊपर 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया है.

उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस को लेकर DIG आजमगढ़ रेंज वैभव कृष्ण ने कड़ी कार्रवाई की है. यूपी पुलिस द्वारा मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी तथा अन्य लोगों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है. अफशां अंसारी के खिलाफ मु.अ.सं:20/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ को लेकर यह कार्रवाई हुई है. मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी लंबे समय से फरार चल रही है और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी है.

Advertisement

अफशां खुद को हाउस वाइफ बताती है लेकिन पुलिस को तीन बड़े मामलों में उसकी तलाश है. जिसमें साल 2019 में दर्ज छावनी लाइन और बबेड्डी इलाके में जमीन हड़पने के दो मामले भी शामिल हैं. मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी पति को आखिरी बार देखने उसके जनाजे में भी शामिल नहीं हुईं थीं. जिसे लेकर मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी ने कहा था कि आप जख्मों को मत कुरेदिए. मैंने बहुत साहस, बहुत हिम्मत. ढाढ़स बंधा रखा है. मैं 25 साल का ही हूं अभी. मेरे भाई नहीं हैं. मेरी मां नहीं हैं, मेरे पिता चले गए.

बांदा जेल में हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत

बता दें कि यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी, मेडिकल कॉलेज से जारी बुलेटिन के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी. मुख्तार की मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे, हालांकि इनकी पोस्टमोर्टम रिपोर्ट ने सभी सवालों को खारिज कर दिया था. मुख्तार अंसरी की मौत के बाद गाजीपुर व मऊ समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर पुलिस लाइन से भारी संख्या में फोर्स रही थी. इसके साथ ही मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *