Home देश दुनिया Jammu & Kashmir Make History: 67 साल बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी...

Jammu & Kashmir Make History: 67 साल बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में, बंगाल को 6 विकेट से हराया

0
36

Jammu & Kashmir Make History: 67 साल बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में, बंगाल को 6 विकेट से हराया
जम्मू-कश्मीर। भारतीय घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रचा गया है। 1959-60 में पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलने वाली जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने 67 साल के इंतजार के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबले में दो बार की पूर्व चैम्पियन बंगाल क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर जम्मू-कश्मीर ने क्रिकेट जगत में अपनी धमाकेदार एंट्री दर्ज कर दी।

मुकाबले की असली कहानी तेज गेंदबाज आकिब नबी ने लिखी। उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 9 विकेट झटके और बंगाल की दूसरी पारी को सिर्फ 25.1 ओवर में 99 रन पर समेट दिया। पहले पारी में 328 रन बनाने वाली बंगाल टीम दूसरी पारी में पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई।

जम्मू-कश्मीर ने पहले पारी में 302 रन बनाए थे, जिससे मुकाबला काफी संतुलित था। लेकिन नबी की घातक गेंदबाज़ी ने बंगाल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तीसरे दिन खेल समाप्ति तक जम्मू-कश्मीर ने 43/2 रन बना लिए थे। चौथे दिन सुबह शुभम पुंडीर (27) और कप्तान परस डोगरा (9) जल्दी आउट हो गए, जिससे थोड़ी घबराहट जरूर हुई, लेकिन इसके बाद वंशज शर्मा और अब्दुल समद ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 55 रन की अहम साझेदारी की और टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

जम्मू-कश्मीर की यह जीत केवल एक मैच नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, धैर्य और विश्वास की जीत है। टीम ने 2013-14 सीजन में एक दशक बाद नॉकआउट में प्रवेश किया था, लेकिन खिताबी रेस से दूर रही। इस बार न केवल नॉकआउट पार किया, बल्कि फाइनल में प्रवेश कर यह साबित कर दिया कि उन्हें अब हल्के में नहीं लिया जा सकता।

अब सबकी नज़रें फाइनल पर टिकी हैं, जहां जम्मू-कश्मीर इतिहास को और भी यादगार बनाने के लिए उतरेगी। यह जीत राज्य के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व और उत्साह का कारण बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here