Home देश दुनिया Rajpal Yadav Bail Hearing: दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई, जमानत या...

Rajpal Yadav Bail Hearing: दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई, जमानत या फिर बढ़ेंगी मुश्किलें

0
27

Rajpal Yadav Bail Hearing: दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई, जमानत या फिर बढ़ेंगी मुश्किलें

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सोमवार 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस के 16 साल पुराने मामले में एक्टर 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

12 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने एक्टर और उनके वकील को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने साफ कहा था कि बार-बार वादा करने के बावजूद कर्ज नहीं चुकाया गया और पहले के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने पर भी कोई राहत नहीं मिली।

राजपाल यादव ने पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की है। उनके वकील की अपील पर अदालत ने सुनवाई 16 फरवरी तक टालते हुए शिकायतकर्ता से जवाब मांगा था।

इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें समर्थन मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, डेविड धवन और वरुण धवन सहित कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। हालांकि उनकी पत्नी राधा यादव ने किसी नाम या रकम का खुलासा नहीं किया है।

कर्ज का मामला साल 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे और 8 करोड़ लौटाने का वादा किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार रकम अब तक नहीं चुकाई गई और दिए गए 7 चेक भी बाउंस हो गए।

अब सबकी नजरें आज की सुनवाई पर टिकी हैं—क्या कोर्ट अंतरिम जमानत देगा या फिर राजपाल यादव को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here