सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

T20 World Cup 2026: T20 World Cup से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

T20 World Cup 2026: T20 World Cup से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर

T20 World Cup 2026 शुरू होने से ठीक दो दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन किए। टीम इंडिया का पहला मुकाबला मुंबई में खेला जाना है और उससे पहले गंभीर ने बप्पा से टीम की सफलता की कामना की। भारतीय टीम वार्मअप मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पूरे आत्मविश्वास के साथ मुख्य टूर्नामेंट में उतरने जा रही है।
गौतम गंभीर को 2024 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था और उनकी कोचिंग में भारत ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा एशिया कप में भी टीम इंडिया चैंपियन बनी और टी20 फॉर्मेट में भारत का प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है। गुरुवार दोपहर मंदिर पहुंचे गंभीर ने शांत मन से पूजा-अर्चना की और टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन की प्रार्थना की।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन भारत इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अगर भारत यह टूर्नामेंट जीतता है तो वह लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन जाएगा। इसके साथ ही एक और बड़ा रिकॉर्ड भी टूट सकता है, क्योंकि अब तक कोई भी मेजबान देश टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है और भारत के पास इस इतिहास को बदलने का सुनहरा मौका है।
इस बीच टीम को लेकर एक चिंता वाशिंगटन सुंदर को लेकर बनी हुई है, जो स्क्वॉड में शामिल तो हैं लेकिन चोटिल हो गए थे। उनकी उपलब्धता को लेकर अब तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, जबकि आईसीसी द्वारा स्क्वॉड में बदलाव की डेडलाइन 31 जनवरी को ही समाप्त हो चुकी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *