Home खेल सांसद खेल महोत्सव को हम बनायेंगे जन आन्दोलन : हर्ष मल्होत्रा

सांसद खेल महोत्सव को हम बनायेंगे जन आन्दोलन : हर्ष मल्होत्रा

0
74
हर्ष मल्होत्रा
सांसद खेल महोत्सव को हम बनायेंगे जन आन्दोलन : हर्ष मल्होत्रा

सांसद खेल महोत्सव को हम बनायेंगे जन आन्दोलन : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्वी दिल्ली लोकसभा “सांसद खेल महोत्सव 2025” का भव्य समापन आनंद विहार स्थित संत विवेकानंद स्कूल के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश वर्चुअल माध्यम से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रमुख आयोजन के उद्देश्यों, उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए खेलों की भूमिका पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत सरकार में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभा में सचेतक अभय वर्मा, पूर्व मंत्री एवं यमुनापार विकास बोर्ड चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ,मयूर विहार ज़िला अध्यक्ष विजेंदर धामा, विधायक रविकांत उज्जैनवाल, रवि नेगी,डॉ. अनिल गोयल, पार्षद ड्रॉ मोनिका पंत, रमेश गर्ग, प्रवक्ता भारत गौड़ सहित खेल आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव अब एक जन आंदोलन बन चुका है, जिसने शहरों से लेकर गांवों तक देशभर के युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने इस आयोजन को फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना जैसे गुणों को विकसित करने वाला एक प्रभावशाली मंच बताया। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की पहचान करें,और उन्हें आरोहण के अवसर प्रदान करें, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें और देश के लिए मैडल जीत सकें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यह जिम्मेदारी हम सभी सांसदों की है कि वे ऐसे युवाओं को खेल प्रशिक्षण, संसाधन और मार्गदर्शन दें, जिनमें ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है। इस टैलेंट हंट के माध्यम से युवाओं के उज्जवल भविष्य पर भरोसा जताते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास, स्वस्थ आदतें और देशभक्ति की भावना को भी सशक्त बनाता है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here