सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 16 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Cleanliness Drive: स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है ट्रिपल इंजन सरकार : संदीप कपूरInflation in India: भाजपा के राज में महंगाई ने तोड़े सभी रिकॉर्ड : नीलम चौधरीChildren’s Day Celebration: नीलकंठ अपार्टमेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस : संजय कुमार जैनBhagalpur Firing: भागलपुर के नवगछिया में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं, ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़ाMoti Nagar Death Case: दिल्ली के मोती नगर में दुकान के चेंजिंग रूम से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटीYamuna River: दिल्ली सरकार यमुना नदी पर जनता को सिर्फ भ्रमित कर रही है : अरुण तोमरInflation in India: भाजपा के राज में महंगाई ने तोड़ दी जनता की कमर : महेंद्र भास्करChhath Mahaparv: सरकार ने छठ महापर्व की तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायस

Delhi Cleanliness Drive: स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है ट्रिपल इंजन सरकार : संदीप कपूर

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Cleanliness Drive: स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है ट्रिपल इंजन सरकार : संदीप कपूर

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार)। राजधानी दिल्ली में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से दिल्ली नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में निगम की ओर से विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास जमा कूड़े-कचरे तथा धूल को हटाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अभियान में विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों, सामुदायिक संगठनों और नगर निगम के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

दिल्ली नगर निगम की डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर ने अभियान को लेकर कहा कि राजधानी की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीनी स्तर पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार और नगर निगम स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ दिल्ली का लक्ष्य केवल सफाई कर्मचारियों के भरोसे हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए आम नागरिकों, विद्यार्थियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) और सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। जब सरकारी एजेंसियों के साथ स्थानीय लोग भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, तभी शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के प्रयासों को स्थायी सफलता मिल सकेगी।

निगम की ओर से पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी, शिवाजी एन्क्लेव और शक्ति नगर में विशेष गहन सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा, मधुबन एन्क्लेव, प्रीत विहार और आनंद विहार सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी सफाई अभियान आयोजित किए गए। इन अभियानों के तहत सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और आसपास के इलाकों में सफाई कर कचरे तथा धूल को हटाया गया। निगम का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

Advertisement

इसी क्रम में केशवपुरम क्षेत्र के वार्ड संख्या-66 में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान वजीरपुर स्थित आयुर्वेद फ्लाईओवर से सत्यवती कॉलेज रेड लाइट तक आयोजित किया गया। इसमें नगर निगम के 12 सफाई कर्मचारियों के साथ कॉलेज के विद्यार्थियों और निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान सड़क और आसपास के क्षेत्र से कूड़ा-कचरा तथा धूल एकत्रित की गई। इस दौरान करीब दो रिक्शा कचरा एवं धूल इकट्ठा की गई। अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी से स्वच्छता के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी और जनसहयोग का संदेश भी दिया गया।

संदीप कपूर ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। इसके लिए सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा हटाने के साथ-साथ धूल प्रदूषण को कम करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करें। संदीप कपूर के अनुसार, दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से ऐसे विशेष सफाई अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *