निगम उप चुनावों को ले किसान मोर्चे की बैठक आयोजित : राजकुमार बल्लन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम के उप चुनावों को ले भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती | पार्टी नें अपने सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को ये चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतार दिया है | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से ले तमाम मंत्री,सांसद विधायकों को तो तो जिम्मेदारी दी ही गई है पार्टी के प्रदेश नेत्रत्व नें तमाम पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों तथा मंडल अध्यक्षों को उनकी टीम के साथ मैदान में उतर दिया है | पार्टी नें अपने तमाम मोर्चों तथा प्रकोष्ठों को भी काम सौंप दिए है |

उसी कड़ी के तहत दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी राज कुमार बल्लन तथा प्रदेश किसान मोर्चे के अध्यक्ष विनोद सहरावत की विशेष उपस्थिति रही। राजकुमार बल्लन नें कहा रेखा गुप्ता सरकार अपने शुरुवाती कार्यकाल में दिल्ली के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी ,उन्होंने अपने अल्प कालीन शासन में दिल्ली के विकास को अच्छी-खासी रफ्तार दी है |

बैठक में अन्य प्रदेश तथा जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे तथा उपचुनावों में पुरी मेहनत के साथ कार्य करने की हामी भरी | किसान मोर्चे की ओर से वेदपाल मान को मुंडका,प्रवेश गुप्ता को शालीमार बाग़,राजपाल राणा को अशोक विहार,संजय त्यागी चांदनी चौक,आनंद दहिया को चांदनी महल,विनोद वत्स द्वारका बी,बांके पहलवान को दिचाऊँ कला,अशोक कसाना को नारायणा जगदीश लोहिया संगम विहार ए,रमेश अम्बावत को दक्षिण पुरी,हुकुम सिंह को ग्रेटर कैलाश,तथा अरुण चौधरी को विनोद नगर वार्ड का संयोजन बनाया गया है इनके साथ-साथ प्रत्येक वार्ड पर किसान मोर्चे की तरफ से सह-संयोजक भी नियुक्त किये गए है |



