सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

यमुना की सफाई को ले ट्रिपल इंजन सरकार हुई तेजी से सक्रिय : गुरमीत सिंह सूरा

3 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

यमुना की सफाई को ले ट्रिपल इंजन सरकार हुई तेजी से सक्रिय : गुरमीत सिंह सूरा

यमुना की सफाई को ले ट्रिपल इंजन सरकार हुई तेजी से सक्रिय : गुरमीत सिंह सूरा

* एक दशक में जो नहीं हुआ वो होगा अब

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यमुना की सफाई को लेकर राजधानी दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बड़ी तेजी के साथ सक्रिय हो गई है | जो काम पिछले एक दशक में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं कर सकी वह काम अब प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में होगा और वह समय दूर नहीं जब दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के लोग स्वच्छ यमुना के दर्शन कर उसमें डुबकी लगाया करेंगें | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता पश्चमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का |

 

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं यमुना सफाई अभियान पर प्रधानमन्त्री की पूरी निगरानी है और इस बाबत वे दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा कर चुके है और अब इस ओर बड़ी तेजी से काम शुरू होने जा रहा है | यमुना नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए केंद्र, हरियाणा और दिल्ली की सरकार अब मिलकर काम करेगी। यह फैसला नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस दौरान तय किया गया कि गंगा नदी के तर्ज पर यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्रीय जल आयोग, हरियाणा और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित की जाएगी। यह समिति यमुना की साफ सफाई के साथ अन्य समस्याओं के समाधान पर भी कार्य करेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार बनने के बाद से योजनाओं को तीव्र गति से तैयार किया जा रहा है और उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य निरंतर जारी है। नदी में गिरने वाले गंदे पानी के नालों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के माध्यम से स्वच्छ करके नदी में प्रवाहित करने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।

सफाई अभियान के तहत अब तक 16 हजार मीट्रिक टन कचरा यमुना नदी से निकाला जा चुका है। करनाल के पल्ला गांव से यमुना नदी में गिरने वाली ड्रेन का बीओडी (जैव रासायनिक ऑक्सीजन मांग) स्तर 80 है। इस पानी को और अधिक स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फरीदाबाद के ओखला में यमुना के पानी के बीओडी स्तर में सुधार हुआ है। इसकी गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए 44 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। इनसे प्रतिदिन लगभग 620 एमएलडी पानी शुद्ध किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त 510 एमएलडी (मेगा लीटर प्रति दिन) पानी को स्वच्छ बनाने के लिए नाै और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं प्रधानमन्त्री के निर्देश के बाद अब यह साफ़ हो गया है ट्रिपल इंजन सरकार यमुना की सफाई अभियान को बेहद गम्भीरता से ले रही है और जल्द ही लोगो को साफ़ एवं पवित्र यमुना के दर्शन होंगें |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *