सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

झुग्गी झौपड़ी वालों की निर्णायक लड़ाई के लिए  तानाशाह पुलिस से डरने वाले नही है  कांग्रेस : देवेन्द्र यादव

5 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

झुग्गी झौपड़ी वालों की निर्णायक लड़ाई के लिए  तानाशाह पुलिस से डरने वाले नही है  कांग्रेस : देवेन्द्र यादवझुग्गी झौपड़ी वालों की निर्णायक लड़ाई के लिए  तानाशाह पुलिस से डरने वाले नही है  कांग्रेस : देवेन्द्र यादव

Advertisement

झुग्गी झौपड़ी वालों की निर्णायक लड़ाई के लिए  तानाशाह पुलिस से डरने वाले नही है  कांग्रेस : देवेन्द्र यादव

* कांग्रेस नें किया जोरदार प्रदर्शन 

  – अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा 3000 से अधिक जेजे क्लस्टरों को अवैध रूप से ध्वस्त करके 15,000 से अधिक परिवारों को बेघर करने के विरोध में मानसून सत्र के पहले दिन  दिल्ली विधानसभा का घेराव किया।  देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता  राहुल गांधी ने विस्थापित झुग्गीवासियों से मुलाकात की और उनकी हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया कि उन्हें वैकल्पिक आवास प्रदान करके उनका पुनर्वास किया जाएगा।

राहुल जी ने इसके लिए संसद में भी झुग्गीवालों के आवाज को उठाया, जिसके बाद रेखा गुप्ता सरकार ने निर्णय लिया है कि झुग्गी वालों को बिना वैकल्पिक आवास दिए झुग्गी बस्तियों को ध्वस्त नही किया जाएगा। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झुग्गी झौपड़ियों को उजाड़ने के विरोध के नारे तख्तियां और बैनर लिए आगे बढ़ रहे थे, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारे छोड़ी, बैरिकेड्स पार करने पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के कर्मियों ने खीचांतानी और धक्का की। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के अमानवीय कार्य के में विरोध विस्थापित झुग्गीवासियों के लिए अपनी आवाज उठाने और गरीब लोगों के लिए न्याय की मांग करने विधानसभा का घेराव करने पहुॅचे थे।  देवेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत लेकर सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

Advertisement

पने विरोध के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार को स्पष्ट संदेश देने के लिए विधानसभा पहुॅचे कि वे नियमों और विनियमों का उल्लंघन करके गरीबों को दिल्ली से बाहर निकाल फैंकना चाहते है जबकि सभी निवासियों को दिल्ली में रहने का पूरा अधिकार है। प्रदर्शनकारियो के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व सांसद रमेश कुमार, कृष्णा तीरथ, डॉ. उदित राज, संदीप दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, डॉ. नरेंद्र नाथ, मंगत राम सिंघल, किरण वालिया और राजेन्द्र पाल गौतम, कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस प्रशासन प्रभारी जतिन शर्मा, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, हरी शंकर गुप्ता, दर्शना राम कुमार, आसिफ मोहम्मद खान, दिल्ली नगर निगम में सदन के पूर्व नेता जितेंद्र कुमार कोचर, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, धर्मपाल चंदेला, इंदरजीत सिंह, जावेद मिर्जा, राजेश चौहान, सतबीर शर्मा, वीरेंद्र कसाना, हर्ष चौधरी, आदर्श भारद्वाज, दिनेश कुमार और राज कुमार जैन, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, लोकसभा आर्ब्जवर एडवोकेट सुनील कुमार, जिला आर्ब्जवर डॉ. पी.के. मिश्रा, निगम पार्षद मोहम्मद जरीफ और समीर मंसूरी, प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग विभाग के चैयरमैन संजय नीरज, तस्वीर सौंलकी, मौहम्मद उस्मान, राजेश गर्ग, राजीव वर्मा और अब्दुल वाहिद सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित समस्त सेल एवं विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह अमानवीय है कि आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल में और भाजपा जब से सत्ता में आई है, दोनो का पहला लक्ष्य गरीब झुग्गीवासियों को उखाड़ फेंकना रहा है जबकि यह गरीब लोग जो विभिन्न प्रदेशों बिहार, यूपी आदि से दिल्ली पिछले कई दशकों से रह रहे हैं और जिन्होंने दिल्ली के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली की भाजपा सरकार से मांग करती है जिन गरीब लोगों की झुग्ग्यिं उजाड़ी गई है उनकों उन्हीं स्थानों पर बसाने को प्रावधान करें और दिल्ली में किसी भी झुग्गी को उजाड़ने से पहले उनके नजदीक ही वैकल्पिक आवास दिया जाना चाहिए। जैसा कि कांग्रेस ने कालकाजी में भूमिहीन शिविर, अशोक विहार में जेलरवाला बाग और कटपुथली कॉलोनी में फ्लैटों का निर्माण करके किया था।

देवेन्द्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के शब्दों को याद किया कि जो लोग देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी उम्मीदों के साथ दिल्ली आते हैं, उन्हें नौकरी दी जानी चाहिए और उनके सिर पर छत दी जानी चाहिए ताकि वे सम्मानजनक तरीके से अपनी आजीविका कमा सकें, जिसके बाद लगभग 45 पुनर्वास कॉलोनियां स्थापित की गईं और इसके बाद कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने झुग्गियों में रहने वालों को बसाने के लिए लगभग 48,000 फ्लैटों का निर्माण राजीव रत्न आवास योजना के तहत किया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, जो गरीब झुग्गीवासियों से बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई थी, उन्होंने गरीब लोगों की पूरी तरह से उपेक्षा की और कांग्रेस सरकार द्वारा निर्मित फ्लैटों को आवंटित करने की जहमत तक नहीं उठाई, जिससे वर्षों तक बिना किसी रखरखाव या देखभाल यह मकान खंडहर में तबदील होते चले गए।  देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मुहिम के तहत आम आदमी पार्टी के पदचिन्हों पर चलते हुए जंगपुरा मद्रासी कॉलोनी, कालकाजी, वजीरपुर, अशोक विहार सहित रेलवे लाईन के नजदीक बसी झुग्गी झौपड़ियों को उजाड़ने का काम किया। भाजपा की दिल्ली सरकार दिल्ली से गरीब हटाने की जगह गरीबों को हटाने की मुहिम झुग्गी झौपड़ी उजाडकर चला रही है और बहाने बनाकर अपना पल्ला झाड़ते हुए कहती है कि उक्त झुग्गियां डीडीए और रेलवे की जमीन पर बसीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *