सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्ली में नहीं देखा होगा ऐसा नजारा! छाया अंधेरा, मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट

2 मिनट पढ़ें
मॉक ड्रिल

दिल्ली में नहीं देखा होगा ऐसा नजारा! छाया अंधेरा, मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट

Mock Drill in Delhi: पहलगाम हमले के मद्देनजर पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक के बीच बुधवार (07 मई) को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई. राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल के तहत दिल्ली के कनॉट प्लेस में ब्लैकआउट देखा गया. सड़कों पर बिल्कुल अंधेरा दिखा. दुकानों से लेकर घरों तक की लाइट बंद की गईं थीं. सड़कों पर गाड़ियों की लाइट भी बंद दिखी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 55 जगहों पर सुरक्षा ‘मॉक ड्रिल’ की गई और इस दौरान तेज आवाज में बजते सायरन, सुरक्षित स्थानों की ओर भागते लोग, स्ट्रेचर पर घायल लोगों को ले जाये जाने जैसे कुछ दृश्य दिखे. राष्ट्रव्यापी ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत हवाई हमलों, एक साथ कई स्थानों पर आग लगने की घटनाओं, खोज और बचाव अभियान जैसे अलग-अलग परिदृश्यों का किस तरह सामना करना है, इसको दर्शाते हुए ‘मॉक ड्रिल’ की गईं.

 

PCR और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रहीं तैनात

कई जगहों पर पीसीआर वैन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गईं, जबकि सुरक्षा कर्मियों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की भारी तैनाती की गई. खान मार्केट में, सायरन बजाए गए और लोगों को निकासी अभ्यास के तहत भागने के लिए कहा गया. चांदनी चौक में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, कर्मियों और एनसीसी कैडेट की मौजूदगी में ‘मॉक ड्रिल’ की गई.

मॉक ड्रिल के दौरान कई जगह बजे सायरन

उधर, टाउन हॉल के पास चांदनी चौक में निकासी अभ्यास शुरू होते ही बाजार क्षेत्र में सायरन बजने लगे, जिससे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. बचाव कार्य शुरू करने का संकेत देते हुए दूसरा सायरन बजाया गया. इस दौरान वॉलंटियर्स को घायलों को बचाने जबकि लोगों से शांत रहने और घायलों की मदद करने का अभ्यास कराया गया. दिल्ली फायर सर्विस की क्रेन का इस्तेमाल ऊंची इमारतों तक पहुंचने और मॉक ड्रिल में फंसे हुए लोगों को निकालते हुए किया गया.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सायरन बजाया गया. मेडिकल की टीम और कई एम्बुलेंस के साथ दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *