सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

LSG vs GT: गुजरात को लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले करारा झटका, ग्लेन फिलिप्स IPL 2025 से हुए बाहर

2 मिनट पढ़ें
LSG vs GT

LSG vs GT: गुजरात को लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले करारा झटका, ग्लेन फिलिप्स IPL 2025 से हुए बाहर

Advertisement

Glenn Phillips Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 में अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से है. यह मैच शनिवार को लखनऊ में खेला जाएगा. इससे पहले टीम के लिए बुरी खबर है. गुजरात शानदार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलिप्स चोटिल हो गए हैं. उनकी चोट इतनी गंभीर है कि अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. गुजरात ने फिलिप्स की जगह किसी और खिलाड़ी के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है.

फिलिप्स के आईपीएल 2025 से बाहर होने का अभी तक असली कारण पता नहीं चल पाया है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलिप्स को कमर में दिक्कत है. वे चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं. लेकिन गुजरात टाइटंस ने इसको लेकर अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. अहम बात यह है कि फिलिप्स को इस सीजन में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था.

फिलिप्स का ऐसा रहा है आईपीएल करियर –

फिलिप्स आईपीएल में अभी तक सिर्फ 8 मैच ही खेल पाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने 2021 में आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने इस सीजन में सिर्फ 3 मैच खेले थे. वहीं इसके बाद 2023 में दोबारा खेलने का मौका मिला. फिलिप्स ने 2023 में 5 मैच खेले थे.

Advertisement

गुजरात का इस सीजन ऐसा रहा है प्रदर्शन –

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसने इस सीजन में अभी तक पांच मैच खेले हैं और इस दौरान चार में जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच में हार का सामना किया है. गुजरात के पास 8 पॉइंट्स हैं. गुजरात को पहले मैच में पंजाब किंग्स ने हराया था. लेकिन इसके बाद उसने मुंबई, आरसीबी, हैदराबाद और राजस्थान को हराया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *