सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IPL 2025: धोनी की CSK, लखनऊ और कोलकाता को पड़ी लताड़! गुजरात टाइटंस के अधिकारी ने करा दिया चुप; जानें क्या है मामला

2 मिनट पढ़ें
IPL 2025

IPL 2025: धोनी की CSK, लखनऊ और कोलकाता को पड़ी लताड़! गुजरात टाइटंस के अधिकारी ने करा दिया चुप; जानें क्या है मामला

Advertisement

Gujarat Titans COO Statement on IPL Home Advantage: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां जरूरी नहीं कि अपने घरेलू मैदान पर खेल रही टीम ही जीतेगी. आमतौर पर फुटबॉल समेत कुछ अन्य खेलों में होम एडवांटेज बहुत अहम साबित होता है, लेकिन क्रिकेट में ऐसा नहीं है. IPL 2025 की ही बात करें तो अभी तक खेले गए 24 मैचों में 10 से भी ज्यादा बार वह टीम हारी है जो अपने घरेलू मैदान पर खेल रही थी. इसका हालिया उदाहरण RCB है, जिसे बीते गुरुवार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार मिली. अब IPL में होम एडवांटेज मिलने की बहस में गुजरात टाइटंस के सीओओ अरविंदर सिंह भी कूद पड़े हैं.

आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर जहीर खान, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे और CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी आवाज उठा चुके हैं कि IPL 2025 में टीमों को जरा भी होम एडवांटेज नहीं मिल पा रहा है.

किसी टीम को अधिकार नहीं…

अब टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान गुजरात टाइटंस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अरविंदर सिंह से सवाल पूछा गया कि क्या पिच होम टीम के हिसाब से तैयार होनी चाहिए? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “यह केवल इस सीजन की बात नहीं है, इंडियन प्रीमियर लीग के नियम शुरुआत से ही बहुत स्पष्ट रहे हैं. क्रिकेट के नियम बहुत स्पष्ट और सबके लिए एकसमान होने चाहिएं.” अरविंदर सिंह ने आगे यह भी कहा कि पिच अपने हिसाब से तैयार करवाने का किसी टीम को अधिकार नहीं होना चाहिए. उनके अनुसार IPL के नियम किसी को इस तरह की मंजूरी नहीं देते हैं.

Advertisement

क्या कहता है नियम?

IPL की नियमावली में सेक्शन 1.11 कहता है कि पिच चुनने और उसे तैयार करने के साथ-साथ मैच के आयोजन संबंधी कार्यों का पूरा अधिकार ग्राउंड मैनेजमेंट के पास होता है. गुजरात टाइटंस टीम की बात करें तो वह अभी IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. गुजरात की टीम पांच मैचों में 4 जीत दर्ज कर चुकी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *