सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Adorat Lasudia murder case: इंदौर लसूडिया हत्याकांड और ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Adorat Lasudia murder case: इंदौर लसूडिया हत्याकांड और ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा

इंदौर के लसूडिया इलाके में हुए भावना सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो नेपाल भागने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान आशू यादव, मुकुल यादव और स्वस्ति राय के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी देशभर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।

घटना की रात महालक्ष्मी नगर स्थित फ्लैट में सभी आरोपी शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान भावना और मुकुल के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मुकुल ने गुस्से में पिस्तौल निकालकर भावना के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए और सबूत नष्ट करने लगे।

Advertisement

पुलिस ने ग्वालियर बायपास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में 28 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 50 से अधिक बैंक खातों की जानकारी, एटीएम कार्ड और लाखों रुपये के हिसाब-किताब बरामद हुए। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस भी जब्त कर लिए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा गेमिंग ऐप के जरिए पूरे भारत में अवैध सट्टेबाजी चला रहे थे। पुलिस अब इस बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *