सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

International Masters League: सचिन तेंदुलकर की मैदान पर होगी वापसी, जानें कब और किस टीम के लिए खेलेंगे?

2 मिनट पढ़ें
सचिन तेंदुलकर

International Masters League: सचिन तेंदुलकर की मैदान पर होगी वापसी, जानें कब और किस टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement

International Masters League 2025 Sachin Tendulkar Return: एक तरफ 19 फरवरी-9 मार्च तक चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करेगा. इसी बीच सचिन तेंदुलकर भी फिर से क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले हैं. ILMT20 टूर्नामेंट 22 फरवरी-16 मार्च तक खेला जाएगा, जिसमें भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम खेलेंगी. इस लीग में ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा और केविन पीटरसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे.

कब होगी सचिन तेंदुलकर की वापसी

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में सचिन तेंदुलकर इंडियन मास्टर्स टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. इस टीम में सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान और युसुफ पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे. सीजन की शुरुआत 22 फरवरी को इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स मैच से होगी और सचिन भी इसी दिन क्रिकेट मैदान में वापसी करने वाले हैं. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. उसके बाद भारत का दूसरा मैच 25 फरवरी को इंग्लैंड से होगा.

आखिरी बार कब खेले थे सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को आखिरी बार कोई क्रिकेट मैच खेलते हुए अक्टूबर 2022 में देखा गया था. उस समय सचिन को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में खेलते देखा गया था. उस खिताबी भिड़ंत में इंडिया लीजेंड्स का सामना श्रीलंका लीजेंड्स से हुआ, जिसमें मास्टर-ब्लास्टर को श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलासेकरा ने गोल्डन डक का शिकार बनाया था. भारत ने उस मैच में पहले खेलते हुए 195 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका को 162 रनों पर समेट दिया था. इंडिया लीजेंड्स की वह टीम फाइनल में 33 रनों से विजयी रही थी.

Advertisement

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया मास्टर्स का स्क्वाड: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, युसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यू मिथुन, धवल कुलकर्णी, राहुल शर्मा, शहबाज नदीम और विनय कुमार.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *