सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली में BJP विधायक दल की बैठक कल, CM पद की रेस में इस महिला नेता के नाम की चर्चा!

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली

दिल्ली में BJP विधायक दल की बैठक कल, CM पद की रेस में इस महिला नेता के नाम की चर्चा!

Delhi News: बीजेपी में सीएम के चेहरे के चयन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. विधायक दल की बैठक से पहले बीजेपी की अहम बैठक करने वाली है, जिसमें दो पर्यवेक्षकों का चुनाव होगा. ये सांसद या फिर कोई वरिष्ठ नेता हो सकते हैं.

पर्यवेक्षक की भूमिका यह होती है कि वह सीएम का चेहरा चुनने के लिए विधायकों से बात करते हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि बीजेपी एक सीएम और छह मंत्री का चुनाव करेगी. इनमें डिप्टी सीएम भी शामिल हैं. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा सीएम के चेहरे पर हो रही है.

रेस से बाहर प्रवेश वर्मा?

द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा को सीएम की रेस से बाहर हो सकते हैं. अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद उन्हें इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा था. हालांकि उन्हें रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र सचदेवा और सतीष उपाध्याय से कड़ी टक्कर मिल रही है.

क्यों फीकी पड़ी दावेदारी?

रेखा गुप्ता मेयर रह चुकी हैं इसलिए उनके नाम की चर्चा है. वह पहली बार की विधायक हैं. ऐसे में बीजेपी एक महिला को दिल्ली के सीएम पद के लिए चुन सकती है. दरअसल, यह चर्चा तब शुरू हुई है जब मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी गैर-चर्चित चेहरे को सीएम बनाया था. ऐसे में प्रवेश वर्मा की दावेदारी फीकी नजर आ रही है. सीएम चेहरे के चुनाव में इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि एलजी के साथ मिलकर कौन काम कर सकता है और विकास कार्यों को तेज कर सकता है.

बीजेपी ने दिल्ली की 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है. बीजेपी ने सिर्फ चुनाव ही नहीं जीता बल्कि आप के कई बड़े नेताओं को भी हरा दिया है जिसमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *