सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर डेढ़ घंटे रही ACB, वापस लौटने से पहले दिया नोटिस

2 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर डेढ़ घंटे रही ACB, वापस लौटने से पहले दिया नोटिस

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर शुक्रवार (7 फरवरी) को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम पहुंची. अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर एसीबी की टीम करीब डेढ़ घंटे तक रही और फिर वापस लौट गई. दिल्ली के पूर्व सीएम की लीगल टीम ने कहा कि एसीबी की टीम बिना किसी नोटिस के आई थी.

अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम को एसीबी ने नोटिस दिया है. एसीबी की टीम ने आप के संयोजक से बयान दर्ज कराने को कहा है. आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की खरीद-फरोख्त के लिए 15-15 करोड़ रुपये के ऑफर का आरोप लगाया गया था.
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर डेढ़ घंटे रही ACB, वापस लौटने से पहले दिया नोटिस

AAP लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियार ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी लीगल सेल के अध्यक्ष संजीव नासियार ने कहा, “एसीबी की टीम पिछले डेढ़ घंटे से बिना किसी नोटिस या निर्देश के यहां बैठी थी. उनके पास ना तो कोई स्टाम्प थी और ना ही कोई पेपर, नोटिस या इंस्ट्रक्शन थी. जिस तरीके से उन्होंने ऊपर से इंस्ट्रक्शन ली, इसमें नोटिस मंगवाने में उन्हें डेढ़ घंटा समय लग गया. नोटिस भी बाहर से तैयार होकर आया.”

नोटिस को लीगल तरीके से तैयार नहीं किया गया- नासियार

उन्होंने आगे कहा, ”एसीबी की टीम नोटिस देकर गई है. हम उसे स्टडी करके जवाब देंगे.” शिकायतकर्ता कौन है? इस सवाल पर नासियार ने कहा कि एसीबी की टीम ने बताया कि LG का पीएस शिकायतकर्ता है लेकिन उस नोटिस के अंदर इस तरह का कोई उल्लेख नहीं है. ना ही इसमें बीजेपी और ना ही एलजी के पीएस का जिक्र किया गया है. सिम्पल ये एक नोटिस है और इसे लीगल तरीके से तैयार नहीं किया गया है, उसका हम रिप्लाई करेंगे.

संजय सिंह ने ACB में शिकायत दी

उधर, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ACB में शिकायत दी है. संजय सिंह ने ACB को मोबाइल नंबर भी दिया. उन्होंने कहा, ”गुरुवार (06 फरवरी) को 12 बजकर 9 मिनट पर मुकेश अहलावत को फोन कॉल आई थी. मुकेश अहलावत को 15 करोड़ और मंत्री पद का लालच दिया गया. अन्य विधायकों और प्रत्याशियों को भी ऐसे लालच दिए गए.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *