सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

आठ फरवरी को होने जा रही आप सरकार की विदाई : विनोद जायस

2 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

आठ फरवरी को होने जा रही आप सरकार की विदाई : विनोद जायस

आठ फरवरी को होने जा रही आप सरकार की विदाई : विनोद जायस

* एग्जिट पोल से भी ज्यादा मिलेगी सीटें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में 26 साल के बाद सुशासन की उम्मीद जगी है और दिल्ली का डबल इंजन की एक ऐसी सरकार मिलने जा रही है जो दिल्ली को एक नया आयाम प्रदान करेगी ,दिल्ली की तस्वीर बदलेगी | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का |

विनोद जायस कहते हैं दिल्ली की जनता पिछले 11 सालों में दिल्ली की दुर्गति होते देखा है , हर काम में भ्रष्टाचार होते देखा है | आबकारी नीति के नाम पर बड़ा घोटाला देखा है ,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ,मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जेल जाते देखा है और भी कई मंत्रियों ,सांसदों तथा विधायकों को गंभीर आरोपों में जेल जाते देखा है | दिल्ली की जनता नें आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देखा है लिहाजा जनता नें प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में भरोसा जताते हुए भाजपा को प्रचंड जनादेश देने का मन बनाया है जो विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल से साबित भी होता दिख रहा है की दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है |

विनोद जायस कहते है दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर पूरा भरोसा है और इसलिए जनता आम आदमी पार्टी की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ भाजपा को जनादेश देने जा रही है | विनोद जायस कहते है अपने संकल्प पत्र के तीनों भागों में भाजपा ने कई लाभदायक योजनाओं की घोषणा की है। अपने द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने पूरी दिल्ली की जनता को यह संदेश दे दिया था कि दिल्ली का संपूर्ण विकास भाजपा के अलावा और कोई भी नहीं कर सकता। लोगो नें इसी पर भरोसा जताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है | विनोद जायस कहते है आठ फरवरी को राजधानी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की सरकार की विदाई होना तय है जिसके साथ ही दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी और डबल इंजन की सरकार भी मिलेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *