सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

एग्जिट पोल परोस रहे हैं झूठ ,बनेगी आप की सरकार : अरुण तोमर

2 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर

एग्जिट पोल परोस रहे हैं झूठ ,बनेगी आप की सरकार : अरुण तोमर

एग्जिट पोल परोस रहे हैं झूठ ,बनेगी आप की सरकार : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन. न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है | यह कहना है घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते है विभिन्न न्यूज चैनलों नें एग्जिट पोल के नाम पर केवल और केवल झूठ परोसी है | अरुण तोमर कहते हैं दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी की नीतियों तथा गारंटियो पर भरोसा है और लोगो नें दिल खोलकर दिल्ली भर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन किया है |

अरुण तोमर कहते हैं एग्जिट पोल पिछले कई चुनावों में फर्जी साबित हुए है | उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनावों में कई तथाकथित बड़े न्यूज चैनलों नें भाजपा को चार सौ पार बता भाजपा हाईकमान को खुश किया था लेकिन जब चुनाव परिणाम आये तो भाजपा 240 पर सिमिट | और उन एग्जिट पोल की ना केवल भद्द पिट गई थी अपितु उनकी विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान लग गया था | लेकिन वे अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आये और एक बार फिर से अपनी साख दावं पर लगा दी | अरुण तोमर कहते हैं दिल्ली विधानसभा के पिछले तीनों चुनावों में ये तथाकथित एग्जिट पोल झूठे साबित हुए हैं और इसी तरह आठ फरवरी को जब चुनाव परिणाम आएगें और आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत हांसिल कर एक बार फिर से सरकार बनाएगी फिर से ये एग्जिट पोल बताने वाले बे-नकाब होंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *