सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Delhi Exit Poll: AAP या BJP, एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल से किसकी उड़ेगी नींद? सरकार की तस्वीर साफ

4 मिनट पढ़ें
Delhi Exit Poll

Delhi Exit Poll: AAP या BJP, एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल से किसकी उड़ेगी नींद? सरकार की तस्वीर साफ

Axis My India Exit Poll Delhi 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग से पहले एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है. इस बीच गुरुवार (6 फरवरी) को एक्सिस माई इंडिया (Axis My India) ने आंकड़े जारी किए.

इसके मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी 25 साल बाद जीत दर्ज कर सकती है. एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बना सकती है. वहीं आप को झटका लग सकता है. एक्सिस माई इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 70 में से 45 से 55 सीटें मिल सकती है. वहीं आप को 15 से 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा. कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है.

Axis My India के सर्वे के मुताबिक, आप को 42 फीसदी, बीजेपी को 48 फीसदी और कांग्रेस को 7 फीसदी वोट मिल सकते हैं. अन्य के खाते में तीन फीसदी वोट जा सकता है. सर्वे में 13 हजार लोगों से बात की गई है.

अन्य एजेंसियों का क्या है आकलन?

ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है. बुधवार को वोटिंग के बाद शाम साढ़े छह बजे ज्यादातर सर्वे एजेंसी ने आंकड़े जारी किए थे.

मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी 39 से 35 सीट जीतकर सरकार बना सकती है. वहीं आप को 32 से 37 और कांग्रेस को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है. पी-मार्क एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी 39-49 सीट जीतकर पूर्ण बहुत की सरकार बना सकती है. इस सर्वेक्षण में AAP को 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है.

आप का बीजेपी पर बड़ा आरोप

इस सर्वे को आम आदमी पार्टी (आप) ने खारिज कर दिया. पार्टी ने कहा कि पार्टी को एग्जिट पोल में हमेशा से कम आंका जाता है. इस बार भी ऐसा ही हुआ है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.

गुरुवार (6 फरवरी) को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चलाना चाहती है. सात विधायकों के पास फोन आया है. 15 करोड़ रुपये देने का लालच देकर उन्हें तोड़ने की कोशिश की जा रही है. ये वो उम्मीदवार विधायक हैं, जो चुनाव लड़ रहे हैं. आठ फरवरी से पहले ही बीजेपी हार मान चुकी है.

क्या बोली बीजेपी?

वहीं सर्वे के आंकड़ों से खुश बीजेपी का कहना है कि उसे 50 से अधिक सीटें मिलेगी और वो सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार वो खाता खोलेगी और साथ ही उसके वोट शेयर में भी इजाफा होगा.

दिल्ली में बुधवार (5 फरवरी) को वोटिंग हुई थी. यहां 60.44 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो चुनावों से आम आदमी पार्टी (आप) अपने विरोधियों कांग्रेस और बीजेपी का सूपड़ा साफ कर रही है.

पिछले तीन चुनावों का हाल

2020 में आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी और उसे 53.57 फीसदी वोट मिले थे. वहीं बीजेपी को आठ सीटों पर जीत मिली और 38.51 फीसदी वोट मिले थे. कांग्रेस खाता खोलने में भी नाकामयाब रही और उसे 4.26 फीसदी ही वोट मिले.

वहीं 2015 के चुनाव में आप ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की और 54.3 फीसदी वोट मिले. तब बीजेपी को मात्र 3 सीटें मिली थी और 32.3 फीसदी वोट वोट मिले. कांग्रेस तब भी खाता नहीं खोल सकी और 9.7 फीसदी वोट मिले.

इससे पहले 2013 के चुनाव में आप ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी को 32 सीटें और कांग्रेस को आठ सीटें मिली. तब आप और कांग्रेस ने गठबंधन कर सरकार बनाई. अरविंद केजरीवाल पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने. इससे पहले 15 साल तक दिल्ली में कांग्रेस सत्ता में रही थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *