सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस, सामने आई बड़ी जानकारी

2 मिनट पढ़ें
वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी

वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस, सामने आई बड़ी जानकारी

Advertisement

Champions Trophy 2025 India Squad Varun Chakravarthy: स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं. इसके बाद से कयास लगने शुरू हो गए थे कि वरुण को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में भी शामिल किया जा सकता है. अब सामने आई जानकारी में बताया गया कि वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में टीम इंडिया के किस खिलाड़ी को रिप्लेस करेंगे.

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में चुना गया था. कुलदीप ने लंबे वक्त से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. कुलदीप ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में खेला था. इसके बाद भारतीय स्पिनर इंजरी के चलते क्रिकेट से दूर रहे.

फिर कुलदीप ने 30 जनवरी के 2 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश के लिए रणजी मैच खेला, जो मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला गया. इस मैच के जरिए उन्होंने पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर ली है.

हालांकि अब सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, वरुण चक्रवर्ती भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में कुलदीप यादव को रिप्लेस करेंगे. बताते चलें कि वरुण चक्रवर्ती लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वरुण इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं. सभी टीमें 12 फरवरी तक चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं.

Advertisement

वरुण चक्रवर्ती ने अब तक नहीं खेला वनडे

गौर करने वाली बात यह है कि वरुण चक्रवर्ती ने अब तक अपने करियर में एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है. वह टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल रहे हैं. वरुण ने अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 18 पारियों में उन्होंने 14.57 की औसत से 33 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *