सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

Kesari Veer के सेट पर सूरज पंचोली को स्टंट करते हुए लगी चोट, जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

2 मिनट पढ़ें
सूरज पंचोली

Kesari Veer के सेट पर सूरज पंचोली को स्टंट करते हुए लगी चोट, जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

Sooraj Pancholi Injured: अभिनेता सूरज पंचोली अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एक एक्शन सीन के दौरान एक्टर जल गए.

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एक महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस के दौरान अभिनेता की जांघ घायल हो गई है और उनकी हैमस्ट्रिंग जल गई हैं. अपकमिंग एक्शन फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं, जिसकी शूटिंग के दौरान सूरज पंचोली घायल हो गए.

लगी इतनी चोट

एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में चल रही है, जिसमें एक्शन निर्देशक ने सूरज को एक स्टंट करने का निर्देश दिया. सीन के अनुसार, उन्हें एक पायरोटेक्निक विस्फोट के ऊपर से कूदना था. हालांकि, विस्फोट शूट के समय से थोड़ा पहले हो गया, जिसकी चपेट में अभिनेता आ गए. इस्तेमाल किए गए बारूद के कारण, उनकी जांघ और हैमस्ट्रिंग पर गंभीर जलन हुई.

जानकारी के अनुसार, अभिनेता की स्थिति पर नजर रखने और उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद करने के लिए सेट पर एक मेडिकल टीम मौजूद थी ताकि वह शूटिंग जारी रख सकें. सूत्र ने बताया कि पायरोटेक्निक विस्फोट से होने वाले तेज दर्द और जलन के बावजूद, अभिनेता ने ब्रेक लेने से इंकार कर दिया और पूरे शेड्यूल के दौरान शूटिंग जारी रखी.

प्रिंस धीमान निर्देशित ‘केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ सूरज पंचोली की पहली बायोपिक है. यह फिल्म गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में हुए युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है. एक्शन-थ्रिलर में अभिनेता अलग अंदाज में नजर आएंगे.

फिल्म में सूरज के साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा अहम भूमिका में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में ओबेरॉय नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आएंगे.

सूरज पंचोली अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं. सूरज ने साल 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में सूरज के साथ मुख्य भूमिका में अथिया शेट्टी नजर आई थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *