सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

Jewel Thief Teaser Out: सैफ अली खान-जयदीप अहलावत को पहली बार मिला ‘पठान’ वाले डायरेक्टर का साथ, सामने आया डेडली वीडियो

2 मिनट पढ़ें
Jewel Thief

Jewel Thief Teaser Out: सैफ अली खान-जयदीप अहलावत को पहली बार मिला 'पठान' वाले डायरेक्टर का साथ, सामने आया डेडली वीडियो

Jewel Thief The Heist Begins Teaser Out: नेटफ्लिक्स ने आज अपनी आगामी सीरीज और फिल्मों से जुड़े इवेंट में कई फिल्मों का टीजर रिलीज किया है. इनमें से सैफ अली खान और जयदीप अहलावत वाला वीडियो खास है.

ये वीडयो है सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की फिल्म ज्वेल थीफ – द हीस्ट बिगिन्स के टीजर का. इसके साथ ही, सिद्धार्थ आनंद अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रहे हैं.

क्या है टीजर में

टीजर में दुनिया के सबसे अनोखे हीरे द रेड सन को चुराने की कहानी दिखाई गई है. जिसे चुराने के लिए जयदीप और सैफ के कैरेक्टर के बीच घमासान होता दिख रहा है.

टीजर में दिखाया गया है कि दोनों प्लानिंग करके इस हीरे को चुराना चाहते हैं. कुछ सेकेंड के टीजर में ही अंदाजा लग गया है कि फिल्म में हैरतअंगेज एक्शन, हैरान करने वाले ट्विस्ट और रोंगटे खड़े कर देने वाला थ्रिल देखने को मिलने वाला है.

 

ज्वेल थीफ की स्टार कास्ट

इस फिल्म को पठान और वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में पाताल लोक से तहलका मचाने वाले ओटीटी के बादशाह जयदीप अहलावत अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगे. उनका साथ देने के लिए बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक सैफ अली खान भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा, काफी दिनों बाद फिल्म में कुणाल कपूर भी दिखने वाले हैं. टीजर में उनकी भी झलक देखने को मिली है.

कब रिलीज होगी सैफ की ज्वेल थीफ

सैफ अली खान और जयदीप की ज्वेल थीफ का नेटफ्लिक्स ने फिलहाल टीजर जारी किया है, लेकिन इसकी डेट अनाउंसमेंट नहीं की गई है. हालांकि, ये फिल्म इसी साल अगले कुछ महीनों में आपके लिए उपलब्ध हो सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *