सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

बाइक रैली के माध्यम से जनसम्पर्क अभियान चलाया शाहदरा में संजय गोयल नें

2 मिनट पढ़ें
संजय गोयल

बाइक रैली के माध्यम से जनसम्पर्क अभियान चलाया शाहदरा में संजय गोयल नें

बाइक रैली के माध्यम से जनसम्पर्क अभियान चलाया शाहदरा में संजय गोयल नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शाहदरा विधानसभा के छोटे से ले बड़े तमाम कार्यकर्ता उस वक्त ख़ुशी से झूम उठे जब मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें सबसे पहले शाहदरा विधानसभा के कार्यकर्ता सुरेन्द्र चौधरी से संवाद किया | शाहदरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल नें बताया सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा गौरवान्वित करने वाला पल था जिससे कार्यकर्ताओं में एक मजबूत उत्साह और उमंग की लहर दौड़ उठी |

इसी क्रम में संजय गोयल के विवेक विहार निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रभारी अनिल गुप्ता युवा, युवा मोर्चा महामंत्री अमित कवात्रा, मीडिया प्रभारी विनीत जैन, दीपक सहगल,गौरव चौधरी, दामोदर , सचिन दुबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया इससे पूर्व संजय गोयल द्वारा बिहारी कॉलोनी, श्री राम कॉलोनी और दिलशाद कॉलोनी मंडल में बाइक रैली के माध्यम से जनसंपर्क अभियान किया |

यहां बड़ी संख्या स्थानीय निवासियों, दुकानदारों द्वारा संजय गोयल पर अपना विश्वास और समर्थन देने का वादा किया गया।संजय गोयल ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में इस बार आपदा नहीं बदलाव चाहिए लोगों को भाजपा की सरकार चाहिए | संजय गोयल नें कहा अपने दस साल के शासन में आम आदमी पार्टी नें जहां दिल्ली के विकास को तीन दशक पीछे धकेल दिया है वहीं शाहदरा का विकास भी प्रभावित हुआ है | संजय गोयल नें कहा दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी को समझ चुकी है और लोग अब इस झूठी पार्टी के झांसे में नहीं आने वाले |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *