सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

शाहरुख खान की ‘डंकी’ के एक्टर वरुण कुलकर्णी की किडनी खराब, हफ्ते में दो बार हो रहा डायलिसिस, दोस्त में मेडिकल बिल चुकाने के लिए मांगी मदद

3 मिनट पढ़ें
वरुण कुलकर्णी

शाहरुख खान की 'डंकी' के एक्टर वरुण कुलकर्णी की किडनी खराब, हफ्ते में दो बार हो रहा डायलिसिस, दोस्त में मेडिकल बिल चुकाने के लिए मांगी मदद

Dunki Actor Varun Kulkarni Hospitalized: शाहरुख खान की साल 2023 में आई फिल्म ‘डंकी’ में वरुण कुलकर्णी भी नजर आए थे. फिलहाल वरुण अस्पताल में भर्ती हैं. एक्टर किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और हफ्ते में कम से कम दो बार डायलिसिस करवा रहे हैं. हाल ही में, कुलकर्णी के दोस्त रोशन शेट्टी ने उनके हेल्थ अपडेट को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया. शेट्टी ने यह भी खुलासा किया कि इलाज के कारण कुलकर्णी को काफी फाइनेंशिल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ राह है और वे अस्पताल के बिल भी नहीं भर पा रहे हैं. ऐसे में शेट्टी ने मुश्किल घड़ी में वरुण कुलकर्णी की मदद करने की अपील की है.

वरुण कुलकर्णी किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं
बता दें कि वरुण कुलकर्णी के दोस्त रोशन शेट्टी ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा है, “मेरे प्रिय मित्र और थिएटर को-एक्टर, वरुण कुलकर्णी, किडनी की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं. हमने फंड भी कलेक्ट किया था लेकिन इसके बावजूद, उनके इलाज का खर्च बढ़ता ही जा रहा है. उन्हें रेग्यूलर मेडिकल केयर और इमरजेंसी हॉस्पिटल विजिट के साथ-साथ हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस की जरूरत होती है. शेट्टी ने लिखा, ” दो दिन पहले ही, वरुण को इमरजेंसी डायलिसिस सेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया था.”

दोस्त ने डंकी एक्टर के लिए मांगी मदद
वहीं रोशन ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा है, “वरुण न केवल एक शानदार कलाकार हैं बल्कि एक दयालु और निस्वार्थ इंसान भी हैं. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था और तब से वह तमाम मुश्किलों के बावजूद थिएटर के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए एक सेल्फ मेड एक्टर बन गए हैंय हालांकि, एक कलाकार का जीवन अक्सर फाइनेंशियल चैलेंजेस के साथ आता है, और इस मुश्किल घड़ी में, उसे पहले से कहीं ज्यादा हमारे सपोर्ट की जरूरत है.”

शेट्टी ने फैंस फैंस और फॉलोवर्स से फाइनेंशिल हेल्प की मांग करते हुए, आगे लिखा है, “हम, उनके दोस्त और शुभचिंतक, इस महत्वपूर्ण समय के दौरान वरुण की मदद के लिए एक साथ आ रहे हैं. अगर आप वरुण या रिया को पर्सनली जानते हैं, तो आप अपना कॉन्ट्रिब्यूशन सीधे उन्हें भेज सकते हैं. जो लोग ऐसा नहीं कर सकते ते, उनके लिए डोनेशन करने को आसान बनाने के लिए एक केटो लिंक बनाया गया है (लिंक डिस्क्रिप्शन में है).” उन्होंने आगे लिखा,“आपका सपोर्ट-चाहे अमाउंट कुछ भी हो-एक बड़ा अंतर ला सकता है यहां तक ​​कि इस मैसेज को शेयर करने से ज्यागा लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है जो मदद कर सकते हैं. आइए वरुण को मंच पर वापस लाने में मदद करने के लिए एक साथ आएं, जहां वह हैं.”

 

 

डंकी में वरुण कुलकर्णी ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी
डंकी में वरुण कुलकर्णी ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी. राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू सहित अन्य ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं थी. डंकी के अलावा वरुण स्कैम 1992 और द फैमिली मैन जैसे शो का भी हिस्सा रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *