सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने ‘बल्ले’ से कमाल कर बदल दिया 148 साल पुराना इतिहास, बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

2 मिनट पढ़ें
वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने 'बल्ले' से कमाल कर बदल दिया 148 साल पुराना इतिहास, बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

West Indies Bowler World Record With Bat: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में वेस्टइंडीज को 127 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन हार के बावजूद वेस्टइंडीज की तरफ से वर्ल्ड रिकॉर्ड कामय कर दिया गया. टीम के गेंदबाजों ने बल्ले से कमाल करते हुए टेस्ट क्रिकेट का 148 साल पुराना इतिहास बदल के रख दिया.

क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट 1877 में खेला गया था, जब से लेकर अब पहली बार ऐसा कमाल हुआ, जो वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने बल्ले के साथ किया. दरअसल आखिरी के तीन बल्लेबाज टीम के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. नंबर 9 पर बैटिंग के लिए उतरे गुडकेश मोती ने 19, जोमेल वारिकन ने 31* (पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन) और नंबर 11 पर उतरे जेडेन सील्स ने 22 रन स्कोर किए.

इन रनों के साथ किसी भी टीम के आखिरी तीन बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसके अलावा टीम के आखिरी तीन बल्लेबाजों के अलावा बाकी कोई भी खिलाड़ी 11 रन से ज्यादा स्कोर नहीं बना सका. पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 66 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन, गुडकेश, वारिकन और सील्स की पारी की मदद से टीम ने 137 रन बोर्ड पर लगाए.

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि पहली पारी में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीनों बल्लेबाज दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

Advertisement

पाकिस्तान ने जीत के साथ सीरीज में बनाई बढ़त

गौरतलब है कि दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 127 रनों से जीत हासिल कर पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बन ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी से खेला जाएगा, जिसमें जीत हासिल पाकिस्तान सीरीज जीतने की तरफ देखेगी जबकि वेस्टइंडीज जीत हासिल कर सीरीज ड्रॉ करवाने की तरफ देखेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *