सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

धनश्री ने युजवेंद्र चहल को दी मायके जाने की ‘धमकी’, वीडियो में दिखा क्रिकेटर का रिएक्शन

2 मिनट पढ़ें
धनश्री

धनश्री ने युजवेंद्र चहल को दी मायके जाने की 'धमकी', वीडियो में दिखा क्रिकेटर का रिएक्शन

Advertisement

Dhanashree Verma-Yuzvendra Chahal Video: कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा के पति युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरें सामने आ रही हैं. दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. वहीं चहल ने धनश्री के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज भी इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं. इस बीच धनश्री और चहल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें डांसर क्रिकेटर को मायके जाने की धमकी देती दिखाई दे रही हैं.

ये वीडियो धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें उनके साथ उनके पति युजवेंद्र चहल बैठे टीवी देख रहे हैं. ऐसे में धनश्री चहल से कहती हैं- ‘सुनो, मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं. ये सुनते ही क्रिकेटर मुस्कुराने लगते हैं और टीवी का रिमोट फेककर डांस करने लगते हैं.’

 

Advertisement

2022 की रील वीडियो वायरल
बता दें कि ये वीडियो एक रील है जिसे धनश्री और चहल ने साल 2022 में बनाया था. धनश्री ने इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा था- ‘बस इंतजार करिए, छोटी चीजों में ही खुशियां ढूंढिए.’ धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की तलाक की खबरों के बीच फैंस इस वीडियो पर जाकर कमेंट कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- ‘परमानेंट मायके चली गईं.’ दूसरे में कमेंट किया- ‘ये वीडियो डिलीट होने से रह गई.’

शादी के चार साल बाद तलाक की अफवाहें
धनश्री और युजवेंद्र चहल ने 22 दिसंबर 2020 को शादी रचाई थी. अब दोनों के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं लेकिन इस मामले पर कपल या उनकी फैमिली की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. जहां चहल ने अपने सोशल मीडिया से धनश्री की तस्वीरें हटा दी हैं तो वहीं धनश्री के अकाउंट पर अब भी चहल के साथ की फोटोज और वीडियोज मौजूद है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *