सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IPL 2025 Schedule: कब खेला जाएगा पहला मैच, कहां आयोजित होगा प्लेऑफ? आईपीएल शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट

2 मिनट पढ़ें
IPL 2025 Schedule

IPL 2025 Schedule: कब खेला जाएगा पहला मैच, कहां आयोजित होगा प्लेऑफ? आईपीएल शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट

Advertisement

IPL 2025 Schedule Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर अहम अपडेट सामने आया है. इस टूर्नामेंट का पहला और फाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आगाज 21 मार्च से होगा. इसके साथ-साथ और भी जानकारी मिली है. आईपीएल का पिछला सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता था. लिहाजा इस सीजन का पहला मैच उसी के होमग्राउंड पर खेला जाएगा. इस बार सभी टीमों में बड़े बदलाव भी नजर आएंगे.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 का पहला मैच 21 मार्च को और फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा. इस सीजन में कुल 74 मैच होंगे. खास बात यह है कि टूर्नामेंट का पहला ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा. इसके बाद फाइनल मैच भी यहीं खेला जाएगा. अगर प्लेऑफ मैचों की बात करें तो दो मुकाबले हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जाएंगे.

आईपीएल 2025 का कब जारी होगा फुल शेड्यूल –

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टीम आईपीएल के शेड्यूल पर काम कर रही है. पहले यह टूर्नामेंट 14 मार्च से होने वाला था. लेकिन अब तारीख को आगे बढ़ाकर 21 मार्च कर दिया गया है. टूर्नामेंट का फुल शेड्यूल कब जारी होगा, इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई जल्द ही पूरे शेड्यूल की घोषणा कर सकती है.

Advertisement

फरवरी-मार्च में आयोजित होंगे तीन बड़े टूर्नामेंट –

इस साल फरवरी और मार्च का महीना क्रिकेट के लिहाज से काफी दिलचस्प होने वाला है. फरवरी में दो टूर्नामेंट्स का आगाज होगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक वीमेंस प्रीमियर लीग फरवरी से खेली जाएगी. वहीं इसी महीने में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज भी होगा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खत्म होने के बाद मार्च से आईपीएल का आगाज होगा. चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *