सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों पर उर्फी जावेद ने किया धनश्री पर कमेंट, कहा- ‘हमेशा औरत ही गलत होती है’

2 मिनट पढ़ें
युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों पर उर्फी जावेद ने किया धनश्री पर कमेंट, कहा- 'हमेशा औरत ही गलत होती है'

Uorfi Javed Supports Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा इन दिनों पति युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर लोग धनश्री का नाम दूसरे नामों के साथ जोड़ा जा रहा है. कभी धनश्री का नाम क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ लिंक किया गया तो कभी कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर संग जोड़ा गया. ऐसे में अब उर्फी जावेद का गुस्सा फूटा है और वे धनश्री के सपोर्ट में आई हैं.

उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें युजवेंद्र चहल और धनश्री की तस्वीर दिख रही है. इसमें लिखा है- दो तरह की औरतें जो आपका सबकुछ बर्बाद कर सकती हैं. उर्फी ने इस स्क्रीनशॉट के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा है और कहा है कि हमेशा मर्दों के करतूतों का आरोप औरत पर लगाया जाता है.

युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों पर उर्फी जावेद ने किया धनश्री पर कमेंट, कहा- 'हमेशा औरत ही गलत होती है

धनश्री के सपोर्ट में बोलीं उर्फी जावेद
उर्फी ने लिखा- ‘जब भी कोई क्रिकेटर ब्रेकअप कर रहा होता है या तलाक ले रहा होता है, तो औरत को दाएं-बाएं और बीच-बीच में कोसा जाता है. सिर्फ इसलिए क्योंकि हमारे दिमाग में हमारा क्रिकेटर हमारा हीरो है. हममें से किसी को भी नहीं पता कि दोनों के बीच क्या हुआ या नताशा और हार्दिक के मामले के दौरान भी क्या हुआ, लेकिन ये तय है कि ये औरत ही हमेशा गलत होती है. ओह, उस समय को मत भूलिए जब विराट की खराब परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का को दोषी ठहराया गया था. याद है?’

‘मर्दों के करतूतों के लिए हमेशा औरत पर…’
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘तो क्या मर्दों के करतूतों के लिए हमेशा औरत पर ही इल्जाम लगाया जाता है? ये पूरी तरह से काम करने वाले दिमाग वाले एडल्ट व्यक्ति हैं जो जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *