सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

कंफर्म! युजवेंद्र चहल ‘बिग बॉस 18’ में आएंगे नजर, सलमान खान के सेट से पहली तस्वीरें आईं सामने

2 मिनट पढ़ें
युजवेंद्र चहल

कंफर्म! युजवेंद्र चहल 'बिग बॉस 18' में आएंगे नजर, सलमान खान के सेट से पहली तस्वीरें आईं सामने

Advertisement

Yuzvendra Chahal At Bigg Boss 18: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि कपल ने इन अफवाहों पर सीधे तौर से कोई बात नहीं की है. इस बीच युजवेंद्र चहल सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में दिखाई देने वाले हैं. क्रिकेटर को सलमान खान के शो के सेट पर देखा गया है.

‘बिग बॉस 18’ के सेट पर युजवेंद्र चहल कैजुअल लुक में स्पॉट हुए. ब्लैक कलर की टीशर्ट और ब्लू लूज डेनिम पैंट में वे काफी कूल लग रहे थे. अपने लुक को चहल ने येलो कलर के स्नीकर्स के साथ पूरा किया था. इस दौरान उनके हाथ में एक बैकपैक भी दिखा. वे अपनी गाड़ी से उतरकर सीधा अपनी वैनिटी वैन में चले गए. इस दौरान चहल ने पैपराजी को पोज नहीं दिए.

 

चहल ने श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह संग दिए पोज
युजवेंद्र चहल बाद में तैयार होकर अपनी वैनिटी वैन से निकले. इस दौरान उनके साथ श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह भी नजर आए. युजवेंद्र को ब्लैक टीशर्ट, कारगो के साथ व्हाइट जैकेट पहने देखा गया. वे अपने दोस्तों के साथ पैपराजी को पोज देते भी दिखे.

Advertisement

तलाक की खबरों पर क्या बोले चहल?
बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया है. वहीं धनश्री और युजवेंद्र के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें भी सामने आ रही हैं. इन अफवाहों पर कपल ने सीधे तौर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन हाल ही में युजवेंद्र चहल ने पोस्ट किया था. पोस्ट में चहल ने अफवाहों को लेकर कहा था कि ये सच हो भी सकती हैं और नहीं भी.

धनश्री ने भी दिया था ये बयान
इससे पहले धनश्री ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा था कि उन्होंने सालों की मेहनत से अपना नाम बनाया है. धनश्री ने दावा किया था कि लोग बेसलेस अफवाहें फैलाकर उनका कैरेक्टर खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *