सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

शाहदरा दक्षिण क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए 8 नए ई-रिक्शा तैनात किए गए : संदीप कपूर

2 मिनट पढ़ें
संदीप कपूर

शाहदरा दक्षिण क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए 8 नए ई-रिक्शा तैनात किए गए : संदीप कपूर

शाहदरा दक्षिण क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए 8 नए ई-रिक्शा तैनात किए गए : संदीप कपूर

* मेट्रो वेस्ट कंपनी की है जिम्मेदारी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिण क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 8 नए ई रिक्शा को चेयरमैन संदीप कपूर ने ज़ोन कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ज़ोन डिप्टी चेयरमैन संजीव सिंह, क्षेत्रीय उपायुक्त अंशुल सिरोही और निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संदीप कपूर ने कहा कि इन नए ई-रिक्शा को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले चार वार्डो में भेजा जा रहा है। संदीप कपूर ने कहा कि आने वाले समय में शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 6 से लेकर आठ ई रिक्शा घर-घर से कूड़ा उठाएंगे। यह नई और छोटी ई-रिक्शा संकरी गलियों में जाकर लोगों के घरों से कूड़ा एकत्र करेंगी और सड़कों पर पड़ा हुआ कूड़ा भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल पूर्वी दिल्ली के शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहायक सिद्ध होगी।

संदीप कपूर ने जनता से भी अपील की है कि दिल्ली नगर निगम के ऑटो टिप्पर, रिक्शा और निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालें। सड़कों पर कूड़ा न फेंके और दिल्ली को स्वच्छ रखें। शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय पटपड़गंज में अध्यक्ष संदीप कपूर उपाध्यक्ष संजीव सिंह डिप्टी कमिश्नर अंशुल सिरोही ने मेट्रो वेस्ट कंपनी द्वारा वार्डों में कूड़ा उठाने वाले नए ई-रिक्शा को परीक्षण के लिए चार वार्डो में भेजा। अध्यक्ष संदीप कपूर ने बताया कि आने वाले समय में शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 6 से लेकर आठ ई रिक्शा घर-घर से कूड़ा उठाएंगे। यह नई और छोटी इ रिक्शा छोटी गलियों में जाकर लोगों के घरों से कूड़ा भी लेंगे और सड़कों पर पड़ा हुआ कूड़ा भी उठाएंगे और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने जनता से भी अपील की कि निगम के टिप्पर रिक्शा और निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालें। सड़कों पर कूड़ा ना फेंके और दिल्ली को स्वच्छ रखें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *