सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

भाजपा और आप पार्टी कांग्रेस की उपलब्धियों पर अपनी मोहर लगाकर जनता से झूठी सहानुभूति बटौर रही हैं : देवेन्द्र यादव

2 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

भाजपा और आप पार्टी कांग्रेस की उपलब्धियों पर अपनी मोहर लगाकर जनता से झूठी सहानुभूति बटौर रही हैं : देवेन्द्र यादव

भाजपा और आप पार्टी कांग्रेस की उपलब्धियों पर अपनी मोहर लगाकर जनता से झूठी सहानुभूति बटौर रही हैं : देवेन्द्र यादव

* शीश महल पर जनता के हजारों सैंकड़ों करोड़ बर्बाद किए

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली सरकार द्वारा शुरु किए गए अशोक विहार जेलरवाला बाग में ईडब्लूएस फ्लैट्स के प्रोजेक्ट का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन करना कोई नई घटना नही है, दिल्ली नगर निगम चुनाव के दौरान नवम्बर 2022 में भी मोदी जी ने कालका जी में इडब्लूएस फ्लैट्स की चाबी 10 गरीबों को देकर दिल्ली की जनता को गुमराह किया था जबकि कालका जी में बने हुए फ्लैटों का आवंटन प्रक्रिया आज तक पूरी नही हुई है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी कांग्रेस द्वारा शीला दीक्षित सरकार के कामों और उपलब्धियों पर अपनी मोहर लगाकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली वालों को भ्रमित करने के लिए दोनो पार्टी सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जहां सेंट्रल विस्ता में हजारों करोड़ रुपये और अरविन्द केजरीवाल ने अपने ऐशो आराम के लिए शीश महल बनाकर जनता के सैंकड़ों करोड़ बर्बाद करके लोगांं के प्रति झूठी सहानूभूति दिखाकर जो सत्ता प्राप्ति के लिए औछी राजनीति कर रहे है, उसको जनता अब समझ चुकी है। जनता कांग्रेस द्वारा किए कामों को याद कर रही है और आने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एकमत से वोट देने का निर्णय बना रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जेलरवाला बाग में 1675 ईडब्लूएस फ्लैट्स, कालका जी में 3024 फ्लैट बनाने का काम शुरु किया था और
इसी कड़ी में कठपुतली कॉलोनी प्रोजेक्ट के 2800 फ्लैट्स के निर्माण की सभी प्रक्रिया कांग्रेस सरकार ने पूरी की जिसका काम 2014 में शुरु हुआ लेकिन
11 वर्षों में केजरीवाल सरकार और दिल्ली विकास प्राधिकरण आज तक पूरा नही कर पाई। उन्होंने कहा कि कालका जी में 1862 फ्लैट का आवंटन हुआ जबकि 1000 से ज्यादा लोग आज भी अपना मकान मिलने का इंतजार कर रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *