सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Delhi Election 2025 Date: दिल्ली में अगले हफ्ते होगा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, सामने आया बड़ा अपडेट

2 मिनट पढ़ें
Delhi Election 2025

Delhi Election 2025 Date: दिल्ली में अगले हफ्ते होगा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, सामने आया बड़ा अपडेट

Delhi Election 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति जोरों पर है. सूत्रों के मुताबिक 7 या 8 जनवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. बताया जा रहा है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में चुनाव होगा और 15 फरवरी के बाद नतीजे आएंगे.

दिल्ली में इस तारीख को चुनाव होने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक 11 से लेकर 13 फरवरी के बीच दिल्ली में एक चरण में ही मतदान समाप्त हो जाएगा. मतों की गणना 15 या 16 फरवरी को हो सकती है. यानी एक तरह से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की तैयारी लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. दिल्ली में 6 जनवरी तक केंद्रीय चुनाव आयोग नई वोटर लिस्ट भी जारी कर देगा. यानी इस लिहाज से दिल्ली में फरवरी के तीसरे हफ्ते तक नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.

दिल्ली में बिछने लगे राजनीतिक बिसात

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. वहीं सभी पार्टियां जनता से अलग-अलग वादे भी करने लगे हैं. भारतीय जनता पार्टी पिछले 27 के सूखे को खत्म करने तो वहीं  आम आदमी पार्टी ने फिर एक तरफा जीत दर्ज करने के इरादे से राजनीतिक बिसात बिछाने शुरू कर दिए हैं.

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 27 सालों के दौरान बीजेपी अपना वोट बैंक जस का तस बनाये रखने में कामयाब हुई है, तो वहीं कांग्रेस की राजनीतिक जमीन दिल्ली में खिसती दिख रही है. दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस के वोट शेयर में चुनाव दर चुनाव गिरावट देखने को मिली है और AAP का ग्राफ बेहतर होता जा रहा है. दिल्ली की अधिकतर सीटें ऐसी है, जहां आम आदमी पार्टी के उम्मदीवारों ने कम अंतरों से जीत दर्ज की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *