सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

गुलाबी पगड़ी और कुर्ता-पायजामा… ‘धुरंधर’ से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक, वीडियो-फोटो वायरल

2 मिनट पढ़ें
रणवीर सिंह

गुलाबी पगड़ी और कुर्ता-पायजामा... 'धुरंधर' से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक, वीडियो-फोटो वायरल

Ranveer Singh Dhurandhar Look Leaked: रणवीर सिंह को दिवाली 2024 पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था. हालांकि 2024 में उनके लीड वाली कोई भी फिल्म पर्दे पर नहीं आई. सितंबर 2024 में पिता बनने के बाद एक्टर ने अब अपनी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इस बीच ‘धुरंधर’ के सेट से एक्टर का लुक लीक हो गया है.

‘धुरंधर’ के सेट से रणवीर सिंह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें रणवीर सिंह अलग-अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं. कुछ तस्वीरों में एक्टर सूट-बूट के साथ गुलाबी रंग की पगड़ी पहने दिख रहे हैं. ये पहली बार है जब रणवीर स्क्रीन पर पगड़ी पहने दिखाई देंगे. तस्वीरों में उनके चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं.

Image

लंबे बाल, लंबी दाढ़ी और हाथ में सिगरेट लिए दिखे रणवीर
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रणवीर सिंह को येलो कलर कलर का कुर्ता पायजामा पहने भी देखा जा सकता है. लंबे बाल, लंबी दाढ़ी और हाथ में सिगरेट लिए एक्टर किसी का इंतजार करते दिखते हैं और उनका लुक किसी माफिया से कम नहीं लग रहा है. 23 सेकेंड के वायरल वीडियो को देखकर लगता है कि वे किसी बच्चे को किडनैप करके अपनी गाड़ी में ले जा रहे हैं.

 

‘धुरंधर’ की स्टार कास्ट
फिल्म ‘धुरंधर’ को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं. बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को आदित्य और लोकेश धर के साथ ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रही हैं. रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल निभाएंगे. इसके अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और यामी गौतम भी फिल्म में अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *