सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल? इस समीकरण से भारत और ऑस्ट्रेलिया हो जाएंगे बाहर

2 मिनट पढ़ें
श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल? इस समीकरण से भारत और ऑस्ट्रेलिया हो जाएंगे बाहर

Advertisement

WTC Final 2025 SA vs SL Equation: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है. दूसरी फाइनलिस्ट बनने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया का नाम सबसे ऊपर दिख रहा है. इसके अलावा श्रीलंका भी रेस में शामिल है. माना यही जा रहा है कि भारत या ऑस्ट्रेलिया में से कोई टीम WTC फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. लेकिन आपको ऐसा समीकरण बताएंगे, जिससे फाइनल में भारत या ऑस्ट्रेलिया नहीं, बल्कि श्रीलंका पहुंच सकता है.

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच WTC फाइनल का समीकरण 

श्रीलंका को WTC में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करनी होगी. श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में 45.45 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें पायदान पर है. यहां से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंका का जीत प्रतिशत 53.85 हो जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से पहले श्रीलंका को इस बात की उम्मीद करनी होगी कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जाने वाला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हो. अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट ड्रॉ होता है और फिर श्रीलंका जनवरी-फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज कर लेती है, तो उनका जीत प्रतिशत 53.85 हो जाएगा. इस सूरत में ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 53.51 और भारत का 51.75 होगा. इस लिहाज से श्रीलंका टीम दूसरे पायदान पर पहुंचकर फाइनल के लिए क्लीफाई कर लेगी.

Advertisement

जनवरी-फरवरी में श्रीलंका दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया 

बता दें कि इन दिनों बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल रही ऑस्ट्रेलिया टीम जनवरी-फरवरी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज और एक वनडे मैच के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी से होगी. फिर दूसरा टेस्ट 06 फरवरी से खेला जाएगा. दोनों ही टेस्ट गाले के गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे. वहीं दोनों के बीच इकलौता वनडे 13 फरवरी को होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *