सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

Baby John Box Office Collection Day 3: ‘बेबी जॉन’ अपने बजट का 10% निकालने के लिए भी तरसी! बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा

2 मिनट पढ़ें
Baby John Box Office Collection

Baby John Box Office Collection Day 3: 'बेबी जॉन' अपने बजट का 10% निकालने के लिए भी तरसी! बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा

Baby John Box Office Collection Day 3: वरुण धवन की हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म बेबी जॉन इस क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को सिनेमाहॉल में दस्तक दे चुकी है. कलीस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान का गजब कैमियो भी है. उसके बावजूद फिल्म की कमाई ओपनिंग डे को छोड़कर हर दिन मायूस करने वाली है.

वरुण धवन की बेबी जॉन ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक, 11.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, लेकिन अगले ही दिन फिल्म की कमाई में बहुत तेजी से गिरावट आई.

बेबी जॉन का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बेबी जॉन ने पहले दिन 11.25 करोड़ कमाए, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई 4.75 करोड़ रुपये पर आकर ठहर गई. वहीं फिल्म की कमाई से जुड़े तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी बहुत अच्छे नहीं दिख रहे.

सैक्निल्क पर अपडेट किए गए 7:45 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 1.97 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म की टोटल कमाई 17.97 करोड़ रुपये हो चुकी है. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

 

पुष्पा 2 और मुफासा से भी पीछे रह गई बेबी जॉन

पुष्पा 2 को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं उसके बावजूद फिल्म की हर दिन कमाई हाल में रिलीज हुई बेबी जॉन से ज्यादा है. पिछले दो दिनों में पुष्पा 2 ने 30 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं शाहरुख खान के वॉइस ओवर के साथ हॉलीवुड फिल्म मुफासा ने 20.65 करोड़ रुपये कमाए हैं.

वरुण धवन की बेबी जॉन को रिलीज हुए सिर्फ 3 दिन हुए हैं उसके बावजूद फिल्म को 3 हफ्ते और 1 हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्मों से कंपटीशन मिल रहा है. न सिर्फ कंपटीशन मिल रहा है बल्कि वरुण धवन की फिल्म इन फिल्मों से पिछड़ती हुई भी नजर आ रही है.

बेबी जॉन के बारे में

बेबी जॉन 2026 में आई विजय थलापति की साउथ फिल्म थेरी की रीमेक है. फिल्म को कलीस ने निर्देशित किया है. वरुण धवन के साथ फिल्म में साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी अहम रोल में हैं. जैकी श्रॉफ फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट करीब 180 करोड़ रुपये है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *