सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

BJP ने दिल्ली में क्यों घोषित नहीं किया CM का चेहरा? मनोज तिवारी का जवाब, ‘कोई भी…’

3 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी

BJP ने दिल्ली में क्यों घोषित नहीं किया CM का चेहरा? मनोज तिवारी का जवाब, 'कोई भी...'

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी (AAP) के शासन से असंतुष्ट हैं और वे आगामी विधानसभा चुनाव में BJP को वोट देंगे. तिवारी ने कहा कि आप सरकार दिल्लीवासियों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है और वह राजधानी की बदहाली के लिए जिम्मेदार है.

उन्होंने आरोप लगाया, ”दिल्ली में हर व्यक्ति आप के शासन और प्रदूषित पानी, जहरीली हवा, यमुना की स्थिति, वरिष्ठ नागरिकों के लिए लंबित पेंशन, झूठे वादे और चरमराई राशन कार्ड प्रणाली जैसे मुद्दों से परेशान है. पिछले 10 वर्षों में, शहर में प्रदूषित पानी के कारण 21,000 लोगों की मौत हुई है. मुद्दों को हल करने के बजाय, केजरीवाल ने दिल्ली को कर्ज में धकेल दिया है. लोग अब उनके नए वादों पर भरोसा करने के बजाय उनकी सरकार का मूल्यांकन कर रहे हैं.”

दिल्लीवासियों को अब गुमराह नहीं किया जा सकता- मनोज तिवारी

BJP सांसद ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा, ”वह लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने जैसे बुनियादी मुद्दों को हल करने में विफल रहे हैं. 10 साल तक शासन करने के बाद भी वह साफ पानी मुहैया कराने की बात करते हैं. दिल्लीवासियों को अब गुमराह नहीं किया जा सकता.”

बांग्लादेशी, रोहिंग्या के मुद्दे पर मनोज तिवारी ने AAP को घेरा

मनोज तिवारी ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों के मुद्दे पर भी केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”केजरीवाल ने अवैध प्रवासियों को मतदाता बनाने में मदद की. यही कारण है कि लोगों को आश्चर्य होता है कि जनता के असंतोष के बावजूद आप कैसे जीत गई. चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की जल्दी घोषणा करना जीत की गारंटी नहीं है.”

AAP ने कई बाहरी लोगों को टिकट दिया- मनोज तिवारी

उन्होंने कहा, ”आप ने अपने उम्मीदवारों की जल्दी घोषणा करके, अपने मौजूदा विधायकों को दरकिनार कर और उन पर विश्वास न होने का प्रदर्शन कर अपनी खामियां उजागर कर दी हैं. इसके बजाय, उसने कई बाहरी लोगों को टिकट दिया है.” आप ने दिल्ली चुनाव के लिए 21 नवंबर को 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें तीन मौजूदा विधायकों का नाम काट दिया गया और बीजेपी, कांग्रेस से आए छह नेताओं को मैदान में उतारा गया है.

सीएम फेस के सवाल पर क्या बोले?

इस महीने की शुरुआत में आप ने अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की और इस तरह वह सभी 70 उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली पहली पार्टी बन गई. दिल्ली में बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर तिवारी ने कहा, ”बीजेपी में प्रतिबद्धता मायने रखती है और कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकता है.”

उन्होंने कहा, ”हमारा ध्यान दिल्ली को बीजेपी के शासन के तहत लाना और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘डबल-इंजन’ मॉडल के साथ जोड़ना है.” आप द्वारा हाल ही में मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा किए जाने पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे BJP शासित राज्य पहले से ही लोगों, विशेषकर महिलाओं को समान लाभ प्रदान कर रहे हैं. दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *