सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली-NCR से हटी GRAP-4 की पाबंदियां, AQI में सुधार के बाद फैसला

2 मिनट पढ़ें
GRAP-4

दिल्ली-NCR से हटी GRAP-4 की पाबंदियां, AQI में सुधार के बाद फैसला

GRAP 4 Revoked From Delhi NCR: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण में सुधार देखने को मिला है. इसके बाद सीएक्यूएम ने दिल्ली एनसीआर से ग्रैप 4 हटा दिया गया है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP 4) के तहत कठोर नियम लागू किए गए थे. इनमें निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध और शहर में गैर जरूरी प्रदूषणकारी ट्रकों की एंट्री पर पाबंदी लगाई गई थी, जिसे अब बहाल कर दिया गया है. हालांकि दिल्ली में ग्रैप 1,2 और तीन के तहत पाबंदिया लागू रहेंगी.

ग्रैप 4 के तहत प्रतिबंधों में सभी निर्माण गतिविधियों पर रोक, दिल्ली में गैर-जरूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों का प्रवेश रोकना और कक्षा 10 और 12 को छोड़कर स्कूल की कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में अनिवार्य रूप से संचालित करना शामिल था. अब इन पाबंदियों को हटा दिया गया है.

 

 

 

वायु गुणवत्ता में सुधार अनुकूल मौसम संबंधी स्थितियों की वजह से हुआ, जिसमें भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के पूर्वानुमानों के अनुसार बेहतर हवा की गति शामिल है. उपायों का उद्देश्य गंभीर प्रदूषण के स्तर को कम करना था और इसमें औद्योगिक गतिविधियों, निर्माण और गैर-जरूरी और प्रदूषण वाले ट्रकों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया था.

मंगलवार को दिल्ली में एक्यूआई 401 दर्ज किया गया. सुबह सात बजे ये बढ़कर 403 तक पहुंच गया. हालांकि शाम में बारिश के बाद इसमें मामूली सुधार देखने को मिला, जिसके बाद ग्रैप 4 की पाबंदियों को हटा दिया गया.

बता दें कि 16 दिसंबर को दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 400 के पार चला गया था, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 4 लागू किया गया है. हालांकि ग्रैप 3 के तहत पाबंदियां लागू रहेंगी. इनमें पांचवीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *