सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Delhi Fire: 8 घंटे में शांत हुई ओखला फैक्ट्री की आग, 19 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

2 मिनट पढ़ें
Delhi Fire

Delhi Fire: 8 घंटे में शांत हुई ओखला फैक्ट्री की आग, 19 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi Okhla Fire: राजधानी दिल्ली के ओखला में सोमवार की रात फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 19 गाड़ियां मौके पर पहुंची. करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. दमकल विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने आग की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 100 दमकलकर्मियों की मदद से आग काबू में आई. अतुल गर्ग ने बताया कि आग पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी. देखते देखते पहली और दूसरी मंजिल भी आग की चपेट में आ गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचतने तक आग विकराल रूप ले चुकी था.

फायर ब्रिगेड की 19 गाड़ियों के सात 100 दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की मुहिम शुरू की. करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह 9 बजे आग बुझाने में सफलता मिली. दोपहर तक कूलिंग का लगातार काम चलता रहा. अगलगी की घटना में करोड़ों का माल स्वाहा हो गया. गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ. दिन में आग लगने से जान माल का नुकसान और ज्यादा हो सकता था. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. फैक्ट्री मालिक को भारी नुकसान की आशंका जताई गई है.

Delhi Fire: 8 घंटे में शांत हुई ओखला फैक्ट्री की आग, 19 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

100 दमकलकर्मियों की मदद से फैक्ट्री की आग काबू में 

ओखला की घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इलाकों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आपको बताते चलें कि समय रहते आग को काबू में नहीं करने पर कई और फैक्ट्रियों तक शोले पहुंच सकते थे. आग की चपेट में आयी फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर प्लास्टिक लेमिनेशन और प्रिंटिंग का काम होता था. प्लास्टिक लेमिनेशन और प्रिंटिंग में केमिकल के इस्तेमाल से आग जल्दी फैल गयी. फैक्ट्री की पहली मंजिल पर स्टॉक और दूसरी मंजिल पर ऑफिस है. हादसे में दूसरी मंजिल का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *