सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

संतोष शर्मा अवॉर्ड कार्यक्रम में किया गया कई को सम्मानित

3 मिनट पढ़ें
संतोष शर्मा अवॉर्ड

संतोष शर्मा अवॉर्ड कार्यक्रम में किया गया कई को सम्मानित

संतोष शर्मा अवॉर्ड कार्यक्रम में किया गया कई को सम्मानित

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : 18वां संतोष शर्मा अवॉर्ड कार्यक्रम कड़कड़डुमा में संपन्न हुआ। मौजूदा कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र से अपने काम में दक्ष 11 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेतापूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय रहे इनके अलावा कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक पूर्व लोकसभा सांसद अभिजीत मुखर्जी, संरक्षक एवं पंजाब केसरी ग्रुप के निदेशक अरुष चोपड़ा, भारत कृषक समाज के चैयरमेन अजय वीर जाखड़, डिप्टी चैयरमेन नीता दुआ (लिटिल फ्लावर स्कूल), समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने अपने आर्शीवचन में हम सबको निरंतर इस तरह के कार्यक्रम करते रहने की प्रेरणा दी साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे कार्यक्रम में आकर बड़ी खुशी मिलती है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के मानिंद और चुनिंदा लोगों को इस मंच से सम्मानित किया जा रहा है। हम लोग अपने आपमें गौरवान्वित हो रहे हैं। हम उनको जब सम्मानित करते हैं तो हमें खुशी मिलती हैं।

यह संस्था बिना सरकारी मदद व चंदे के 18 वर्षों से निरंतर विभिन्न क्षेत्र के दक्ष और चुनिंदा लोगों को अवॉर्ड देती आ रही है। इस कार्यक्रम का पूरा खर्च स्व. संतोष शर्मा जी का परिवार स्वयं उठाता है। समाज सेवा का जज्बा इस परिवार को विरासत में मिला है। पिता की याद में 2007 से ‘वैद्यराज रघुवीर दत्त मेमोरियल समिति (रजि)’ के बैनर तले श्री संतोष शर्मा अवॉर्ड देने की शुरुआत हुई तभी से लगातार संस्था के महासचिव दीपक शर्मा इस अनोखे कार्यक्रम को करते आ रहे हैं कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने यह स्वीकार किया कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए और इनकी संख्या में भी इजाफा होना चाहिए।

सम्मानित सदस्यों में दिल्ली खाटू श्याम धाम के चैयरमेन घनश्याम गुप्ता जावेरी, अतिरिक्त निगमायुक्त अमित शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. जी. वी. राव, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिस्ट होस्पिटल के निदेशक डॉ. आशीष गोयल, स्वामी दयानन्द अस्पताल के डॉ. के. पी. रेवानी, डॉ. मीनाक्षी कॉव, दैनिक जागरण पूर्वी दिल्ली के मुख्य संवाददाता आशीष गुप्ता, फ्लावर स्कूल ग्रुप के निदेशक रोहित दुआ पटेल,थाना मानसरोवर पार्क के थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह, मां वीना देवी संकल्प केंद्र के चैयरमेन आशीष गर्ग व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण खन्ना व अन्य हैं दीपक शर्मा इस अलौकिक सम्मान समारोह में समाज के अपने क्षेत्र में माहिर लोगों का हृदय से सम्मान करते आ रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *