सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

GRAP-3 Restriction: प्रदूषण के चलते दिल्ली-NCR में फिर GRAP-3 लागू, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

2 मिनट पढ़ें
GRAP-3 Restriction

GRAP-3 Restriction: प्रदूषण के चलते दिल्ली-NCR में फिर GRAP-3 लागू, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से एक बार फिर हालात बिगड़ने लगे हैं. इसको देखते हुए दिल्ली में ग्रैप-3 लागू किया गया है. दरअल, दिल्ली में हवा की धीमी गति और मौसम की परिस्थितियों की वजह से एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. जिसकी वजह से ग्रैप-3 लागू करना पड़ रहा है.

ग्रैप- 3 के तहत दिल्ली-एनसीआर में पांचवीं क्लास तक क स्कूल हाइब्रिड मोड पर चलेंगे. साथ ही दिल्ली रजिस्टर्ड छोटे मालवाहक गाड़ियों पर रोक रहेगी. सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े मालवाहक गाड़ियों को छूट रहेगी.

बदल सकता है ऑफिस का टाइम
इस दौरान बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल गाड़ी पर प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों की ऑफिस टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला ले सकती है. ग्रैप-3 के तहत दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर के स्कूल, पांचवीं कक्षा तक के स्कूल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में चलेंगे.

दिल्ली में 351 तक पहुंचा AQI
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और पूसा क्षेत्र में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर क्षेत्र में 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *