सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

AAP के एक और नेता ने कहा- इस बार नहीं लड़ूंगा दिल्ली विधानसभा चुनाव, क्या कुछ बोले?

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली विधानसभा चुनाव,

AAP के एक और नेता ने कहा- इस बार नहीं लड़ूंगा दिल्ली विधानसभा चुनाव, क्या कुछ बोले?

Dilip Pandey News: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”मेरे लिए राजनीति में बने रहने का कुल संतोष यही रहा है कि हमारी सरकार की वजह से बहुत सारे आम लोगों का, गरीब लोगों का जीवन आसान हुआ, बहुत सारे बच्चों की ज़िंदगी के बेहतर होने की संभावनायें प्रबल हुई.”

उन्होंने कहा, ”राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने बाद, अब समय है AAP में ही रह कर कुछ और करने का. तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे, और हम सभी दिल्ली वाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे. मेरे संबंधों की पूंजी मेरे साथ रहेगी, ऐसा विश्वास है मुझे, आप में से कोई मुझे संपर्क करे, तो इसी विश्वास को और मज़बूत करे, ऐसी कामना है.”

गुलाबी खंजर किताब का जिक्र

तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडेय ने आगे कहा, ”…और हां, हमारी आगामी किताब “गुलाबी खंजर” (History Fiction) का लोकार्पण इसी महीने तय है, तारीख़, समय और स्थान की सूचना साझा करूंगा, आप आइयेगा जरूर, मुझे बहुत अच्छा लगेगा! सादर, सस्नेह.” दिलीप पांडेय दिल्ली विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप भी हैं.

 

रामनिवास गोयल ने लिया संन्यास

इससे पहले दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और शाहदरा से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक रामनिवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी. माना जा रहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर आप अपना उम्मीदवार बदलेगी. इससे पहले नेता चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर रहे हैं.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले साल के शुरुआत में हो सकती है. इससे पहले आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी चुनावी तैयारी में जुटी हुई है. पिछले 10 सालों से आम आदमी पार्टी सत्ता में है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *