सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला रामचरण अग्रवाल की 107वीं जयंती मनाई गई

2 मिनट पढ़ें
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला रामचरण अग्रवाल

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला रामचरण अग्रवाल की 107वीं जयंती मनाई गई

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला रामचरण अग्रवाल की 107वीं जयंती मनाई गई

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : लाला रामचरण अग्रवाल की की 107वीं जयंती पर रामचरण अग्रवाल चौक (आईटीओ) पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वे दिल्ली के प्रथम उपमहापौर और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। महात्मा गांधी द्वारा व्यक्तिगत सत्याग्रह के लिए दिल्ली से चुने गए ग्यारह व्यक्तियों में से एक लालाजी थे।

उनका जन्म 2 दिसंबर 1917 को हुआ था और उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें स्वाधीनता संग्राम में स्मरणीय योगदान के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूदीन अली अहमद द्वारा ताम्रपत्र से सम्मानित किया गया था।

इस अवसर पर उनके पुत्र और पूर्व डीपीसीसी अध्यक्ष व सांसद जे.पी. अग्रवाल और कई पूर्व विधायक और पार्षदों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जे.पी. अग्रवाल ने कहा लाला रामचरण अग्रवाल का जीवन और कार्य प्रेरणादायक हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और दिल्ली के पहले डिप्टी मेयर के रूप में कार्य किया। उनकी विरासत आज भी प्रेरित करती है और उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करना एक सम्मान की बात है।

इस अवसर पर एआईसीसी इन्चार्ज दिल्ली कांग्रेस काज़ी निजामुद्दीन, सचिव एआईसीसी दानिश अबरार, डेैनी सुखविन्दर, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, दिल्ली कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुनील कुमार , हरीश गोला, राजेश गर्ग, सुभाष चौहान, सुरेशवती चौहान, विजयशंकर चतुर्वेदी ने स्व. रामचरण अग्रवाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए | इस अवसर पर पूर्व जे.पी. अग्रवाल, तथा मुदित अग्रवाल ने सभी लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर एवं शाॅल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *