सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

देवेंद्र यादव का AAP पर हमला, कहा-‘दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए कौन जिम्मेदार, सरकार…’

3 मिनट पढ़ें
देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव का AAP पर हमला, कहा-'दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए कौन जिम्मेदार, सरकार...'

Devender Yadav On Air Pollution: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने में आतिशी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है. आप सरकार को लोगों के इस सवाल का जवाब देना होगा कि दिल्ली को गैस चैंबर में तब्दील करने के लिए जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदूषण आलम यह है कि लोग ठीक से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं.

दिल्ली में शुक्रवार को एक्यूआई 450 से ज्यादा होने के बाद एयर क्वालिटी मेनेजमेंट कमीशन को ग्रैप-3 लागू करना पड़ा. यादव ने कहा कि चिंताजनक है कि वायु प्रदूषण के हालात लगातार खराब हो रहे हैं. सरकारें कुछ करने में नाकाम साबित हुई हैं.

‘AAP को इसकी परवाह नहीं’

देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदूषण के जहरीली होती हवा के बाद प्राईमरी क्लास तक स्कूल बंद कर क्लास ऑनलाईन मोड में लेने को कहा गया है. ग्रैप-3 के बाद सड़कों पर उड़ती धूल पर नियंत्रण पाने में विफल सरकार अब डीजल वाहनों पर सख्ती से प्रतिबंध के साथ बीएस-3 पेट्रोल वाहनों पर रोक रहेगी.

उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों के कारण दिल्ली की जनता को सफर करना पड़ेगा. दिल्ली वालों के हितों की इस सरकार को चिता नहीं है. क्योंकि डीजल वाहन प्रवेश पर पाबंदी के बाद सब्जी, दूध व रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों पर असर पड़ेगा.  निर्माण कार्य, तोड़फोड़ पर पाबंदी लगने के बाद मजदूर वर्ग की रोजी रोटी प्रभावित होती है.

‘दिल्ली के मजदूर हुए बेरोजगार’

देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदूषण में सहायक पेंटिंग, वेलि्ंडग, गैस कटिंग, सड़कों की सफाई, झाड़ू लगाने, बिल्डिंग ढहाने, छतों पर वाटर प्रूफिंग के काम, टाईल कटिंग, ग्राईडिंग, सिमेंट प्लास्टर, सड़क निर्माण रिपेयरिंग काम, ईंट की चिनाई के काम पर पूरी तरह से रोक लगाने के बाद मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. सरकार मजदूरों को सहायता राशि देने का प्रावधान करें. सरकार की विफलता के कारण ही ग्रैप-3 को लागू करना पड़ रहा है.

लोगों की जिंदगी हुई 12 साल तक कम 

देवेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लापरवाही के कारण आज लोगों की जिदंगी 5-12 वर्ष तक कम हो रही है. बच्चे, वृद्ध और सांस तथा फेंफड़ों की बीमारी से ग्रस्त लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *