सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Watch: दिल्ली में गुंडागर्दी का Video, कार सवार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बोनट पर घसीटा

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली में गुंडागर्दी

Watch: दिल्ली में गुंडागर्दी का Video, कार सवार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बोनट पर घसीटा

Delhi Viral Video: दिल्ली के किशन गढ़ थाना क्षेत्र के बेर सराय इलाके की रेड लाइट पर रविवार रात कार एक बड़ी वारदात देखने को मिली. यहां एक कार सवार ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गाड़ी के बोनट पर बैठाकर घसीट दिया. इस वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिस कर्मी गाड़ी के बोनट पर लटके हुए हैं और कार सवार गाड़ी रोकने को तैयार नहीं है. गाड़ी का चालक पुलिस कर्मियों को घसीटता हुआ ही गाड़ी चलाता रहता है.

 

 

शनिवार देर शाम की है वारदात
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार की शाम को तकरीबन 7:30 बजे के आसपास की है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ट्राफिक पुलिस कर्मी एएसआई प्रमोद ओर हेड कॉन्स्टेबल शैलेश चौहान नियम उल्लंघन करने वाली गाड़ियों का मोबाइल के जरिए से चालान काट रहे थे. तभी एक गाड़ी ने रेड लाइट जम्प की.

पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया. पहले तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकी, लेकिन जब पुलिस ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर आने के लिए कहा. तभी ड्राइवर ने गाड़ी चला दी. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार ड्राइवर ने धक्का मारते हुए उन्हें अपने बोनट पर गिरा लिया और बाद करीब 20 मीटर तक पुलिस कर्मियों को घसीटता रहा. इस वारदात के बाद आरोपी चालक तेज स्पीड में कार चलाकर फरार हो गया.

आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जिस गाड़ी का नंबर अभी तक की जांच में सामने आया है, वो गाड़ी वसंत कुंज इलाके में किसी जय भगवान के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *