सीएम आतिशी ने ऐलान किया है कि 7 नवंबर को छठ पर दिल्ली सरकार ने छुट्टी देने का फैसला किया है. शुक्रवार (1 नवंबर) को उन्होंने इसकी घोषणा की. इससे पहले आज ही पूर्णकालिक अवकाश घोषित करने को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सीएम आतिशी को पत्र लिखा था.
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें.”
मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें pic.twitter.com/YvQCU5FDbb
— Atishi (@AtishiAAP) November 1, 2024
बता दें कि दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं. छठ को बिहार का महापर्व कहा जाता है. आस्था के महापर्व को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने इसकी घोषणा की है.
आम आदमी पार्टी ने सीएम आतिशी के फैसले पर कहा, “जय छठी मईया. पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए AAP सरकार का तोहफ़ा. दिल्ली सरकार ने छठ पर्व पर छुट्टी की घोषणा की, ताकि सभी पूर्वांचली भाई-बहन ख़ुशी से छठ महापर्व मना सकें.”





आपकी राय