सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

भारतीय सामानों ने चीनी उत्पादों को पछाड़ा, दिवाली पर दिल्ली में इतने लाख करोड़ के कारोबार का दावा

2 मिनट पढ़ें
दिवाली पर दिल्ली

भारतीय सामानों ने चीनी उत्पादों को पछाड़ा, दिवाली पर दिल्ली में इतने लाख करोड़ के कारोबार का दावा

Business In Diwali 2024: दिवाली का त्योहार उपहारों के लेनदेन, घर और जरूरत के सामानों की खरीददारी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है. दिवाली पर ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदारी करते हैं. ऐसे में दिवाली पर हर साल कारोबार को बढ़ावा मिलता है. इस साल भी दिवाली पर बड़े पैमाने पर कारोबार की उम्मीद की जा रही है.

दिवाली का त्योहारी सीजन इस बार व्यापारियों के लिए बड़े अवसर लेकर आया है. चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अनुसार,  दिल्ली में दिवाली के दौरान 1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है, जिससे व्यापारियों को वित्तीय संकट से राहत मिलेगी. त्योहारी खरीदारी नवरात्रि से शुरू होकर तुलसी विवाह तक चलेगी.

ऑटोमोबाइल सेक्टर में 55% की वृद्धि दर्ज

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में 55% की वृद्धि दर्ज की गई, और दिवाली पर ये आंकड़े और बढ़ सकते हैं. इसके अलावा, लगभग 5 करोड़ उपहारों के आदान-प्रदान से भी बिक्री को बढ़ावा मिलेगा.

CTI ने होटल, मॉल, रेस्टोरेंट्स, मार्केट्स और अन्य व्यापारिक संगठनों से चर्चा कर अनुमान लगाया है कि 1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार संभव है. इस बार खासतौर पर स्वदेशी सामानों की मांग बढ़ी है, जिससे चीनी उत्पादों को तगड़ा झटका लगा है. मिट्टी के दीये, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और अन्य उपभोक्ता वस्त्रों में बड़ा व्यापार होने की संभावना है. भागीरथ प्लेस मार्केट में भी भारत निर्मित लाइटिंग का सामान धड़ल्ले से बिक रहा है.  CTI ने सभी से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *