सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

कांग्रेस प्रभारी सचिव दानिश अबरार नें दूसरे दिन करावल नगर जिले के दावेदारों से की चर्चा

3 मिनट पढ़ें
कांग्रेस प्रभारी सचिव दानिश अबरार

कांग्रेस प्रभारी सचिव दानिश अबरार नें दूसरे दिन करावल नगर जिले के दावेदारों से की चर्चा

कांग्रेस प्रभारी सचिव दानिश अबरार नें दूसरे दिन करावल नगर जिले के दावेदारों से की चर्चा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली विधानसभा चुनाव बेशक अभी 4 महीने दूर है लेकिन दिल्ली कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुकों के साक्षात्कार कर उनकी जमीनी जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में पिछले दो दिनों से चल रहे साक्षात्कारो की कड़ी में आज करावल नगर जिले के अंतर्गत आने वाली पांचों विधानसभाओं में से प्रत्येक विधानसभा से दर्जन भर से ज्यादा और कई विधानसभा से तो 20 से भी ज्यादा दावेदारों ने अपने अपने दावे पेश कर साक्षात्कारकर्ताओ से चुनाव को लेकर अपनी अपनी रणनीति पर चर्चा की और अपनी अपनी दावेदारी मजबूत बताने का प्रयास किया।

साक्षात्कारकर्ताओ के रूप में दिल्ली सह प्रभारी दानिश अबरार, जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज और जिला आब्जर्वर पी के मिश्रा ने भावी उम्मीदवारों से इंटरव्यू के दौरान चुनावी और उनके सामाजिक दायरे से संबंधित कई सवाल भी पूछे। साक्षात्कारकर्ता दानिश अबरार, आदेश भारद्वाज और पी के मिश्रा ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी लोगों से मुलाकात काफी सकारात्मक रही है लेकिन फिर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव जी की पहल पर हम कोई चूक नहीं छोड़ना चाहते हैं इस लिए प्रत्येक विधान सभा में एक दिन का अधिवेशन रखा जाएगा इस अधिवेशन में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया जाएगा।

युवा साथियों के विचार जाने जाएंगे। साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी साथियों को अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से 2 से 5 की संख्या में अपने अपने बूथ इंचार्ज के रूप में व्यक्ति लाने होंगे। जिनके लिए उनका वोटर कार्ड और आधारकार्ड लाना भी अनिवार्य होगा। हम उन बूथ इंचार्ज लोगो से बात कर उनके क्षेत्रों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके सुझाव भी लेंगे। क्योंकि हमारा मानना है कि बूथ इंचार्ज किसी भी प्रत्याशी की जड़ रूपी वह आधार होता है जिसके दम पर ही कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है और जीत सकता है। और अंत में उस रिपोर्ट को हम आगे हाईकमान तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और आगे के निर्णय वही लेंगे। और हमें पूरी उम्मीद है कि इस तरह की चयन प्रक्रिया से कांग्रेस को ना सिर्फ बेहतरीन बल्कि जमीनी पकड़ वाले उम्मीदवार मिल सकेंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *