सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

रोहताश नगर विधानसभा से कांग्रेस के डेढ़ दर्जन नेताओं नें मांगी टिकिट

2 मिनट पढ़ें
रोहताश नगर विधानसभा

रोहताश नगर विधानसभा से कांग्रेस के डेढ़ दर्जन नेताओं नें मांगी टिकिट

रोहताश नगर विधानसभा से कांग्रेस के डेढ़ दर्जन नेताओं नें मांगी टिकिट

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विधानसभा चुनावों को ले दिल्ली कांग्रेस में गतिविधियां तेज हो गई है | एक और जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में जनता के बीच, जनता की कुर्सी पर, जनता के विचार लेने के लिए दिल्लीवालों आओ, दिल्ली चलाओ अभियान चलाया हुआ है वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी सचिव दानिश अबरार नें संभावित प्रत्याशियों के इंटरव्यू लेने शुरू कर दिए है | इस प्रक्रिया के दौरान उस जिले के अध्यक्ष भी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं |

दानिश अबरार के जिम्मे 35 विधानसभाएं लगाई गई हैं जबकि 35 विधानसभाओं के लिए पार्टी के दूसरे प्रभारी सचिव सुखविंदर सिंह डैनी मोर्चा सम्भालेंगें | आज बाबरपुर जिले से यह प्रक्रिया शुरू हुई | सबसे पहले रोहताश नगर विधानसभा का नम्बर लगा इस दौरान दानिश अबरार के साथ बाबरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जुबेर अहमद भी मौजूद रहे | रोहताश नगर से दावा जताने वालों में वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष मांगे राम भारद्वाज ,राम निवास पांचाल ,राज कुमार शर्मा , दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुनील कुमार ,पूर्व निगम पार्षद फूलवती भवंर ,सुरेशवति चौहान, तीन ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप भाटी,मुकेश पांचाल , भारत भूषण , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशोक शर्मा,महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष कुसुम शर्मा,पूर्व निगम प्रत्याशी अजय अरोड़ा,युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ,वार रूम के पूर्व को कन्वीनर राजीव शर्मा, सेवा दल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप शर्मा,वरिष्ठ नेता ब्रिजभूष्ण शर्मा बिट्टू शामिल रहे | निगम चुनाव लड़े परमानन्द शर्मा भी इस रेस में बताये जाते हैं लेकिन वे पार्टी मुख्यालय नहीं पहुंचे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *